Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Housing Development • गोरखपुर / चरगांवा • 03-06-2026

CM से मिले आवंटी, मिला भरोसा, आवास विकास परिषद सुलझाएगा मामला

रूरल न्यूज नेटवर्क बेतियाहाता में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद से भूखंड व भवन आवंटित कराने वाले आवंटियों को मुख्यमंत्री ने राहत दी है। 3 दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री से आवंटी मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी समस्या बताई। उनकी समस्या सुनकर मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिया कि उनके भवन पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे। उनका वैध तरीके से आवंटन हुआ है, इसलिए उन्हें कोई नुकसान नहीं होगा। आवास विकास परिषद इस मामले का हल निकालेगा।

सीएम से मिलने के बाद आवंटी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि उनके स्वामित्व पर कोई आंच नहीं आएगी। जिस वादी ने कोर्ट में जमीन के लिए मुआवजा दिया है, उसे आवास विकास परिषद जमीन उपलब्ध कराएगा या मुआवजा देगा। सरकार भी इस कार्य में सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में पूर्व विधायक बृजेश सिंह, डा. राजीव जायसवाल, डा. दुर्गेश गुप्ता, डा. बीआर सिंह, दिलीप मुरारका, मंटू त्रिपाठी, पूजा नथानी, अरविंद पांडेय आदि शामिल रहे।

Image Source Here...

जानिए क्या है मामला

बेतियाहाता निवासी श्याम सुंदर सराफ की लगभग 2 एकड़ 55 डिसमिल जमीन उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद ने 1980 के दशक में ली थी। इसमें से 2 एकड़ जमीन का मुआवजा दिया गया और 55 डिसमिल जमीन ऐसे ही ले ली गई। अतिरिक्त 55 डिसमिल जमीन को भी आवंटित कर दिया गया। इसी में पूर्व विधायक बृजेश सिंह, कुछ डॉक्टर व व्यसायियों के परिवारों ने भी जमीन आवंटित कराई थी। बिना मुआवजा दिए गलत तरीके से जमीन लेने के खिलाफ श्याम सुंदर सराफ स्थानीय कोर्ट चले गए। 1999 में उनके पक्ष में फैसला आ गया। उसके बाद आवास विकास परिषद ने जिला जज एवं हाईकोर्ट में इस मामले में अपील की लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल सकी। कुछ महीने पहले श्याम सुंदर सराफ के आवेदन पर स्थानीय कोर्ट ने उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने के लिए जब कोर्ट के अमीन पहुंचे तो 11 आवंटियों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने इस बात का विरोध किया। टीम केवल चिह्नांकन करने के बाद वापस लौट गई। हालांकि टीम अपने साथ बुलडोजर लेकर भी गई थी लेकिन उसका प्रयोग नहीं किया गया। यह बात सार्वजनिक होने के बाद आवंटी भी एक्टिव हो गए। उन्होंने कोर्ट के रुख की तैयारी भी की है। इसी क्रम में आवंटियों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

आसान नहीं होगा मामले का निस्तारण

उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ही यह स्थिति पैदा हुई है। लेकिन परिषद की ओर से मामले को सुलझा पाना इतना आसान नहीं होगा। श्याम सुंदर सराफ को इस जमीन के मालियत के बराबर जमीन देनी होगी। परिषद के पास इस समय लैंड बैंक न के बराबर है। यदि मुआवजे की बात करें तो वह भी 20 करोड़ से अधिक का होगा। हालांकि एक बात तय है कि इस पूरे मामले में आवंटियों का भी नुकसान होने वाला नहीं है। अब सरकार उन्हें राहत देने के लिए आवास विकास परिषद पर दबाव बनाएगी। सूत्रों की मानें तो आवंटियों के सीएम से मिलने के बाद डीएम ने आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता को तलब किया था।

गड़बड़ी करने वाले कर्मियों की संपत्ति नीलाम हो

इस मामले में बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने कहा कि वादी श्याम सुंदर सराफ और आवंटियों के साथ आवास विकास परिषद की ओर से अनियमितता की गई है। ऐसा करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चिह्नित करना चाहिए। ऐसे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की संपत्ति को नीलाम करके वादी को उनका मुआवजा दिया जाना चाहिए।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:25
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब