BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• Gorakhpur, football team • गोरखपुर / चरगांवा • 18-04-2026

आलोक का अंडर 17 भारतीय फुटबाल टीम में सेलेक्शन, बैंकाक में अंतरराष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण फुटबाल प्रदर्शनी में करेंगे प्रतिभाग

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के आलोक निषाद का चयन अंडर-17 भारतीय फुटबॉल टीम में हुआ है। वह थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैत्रीपूर्ण फुटबॉल प्रदर्शनी मैच में प्रथम गोलकीपर के रूप में खेलेंगे। यह प्रतियोगिता ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा आयोजित की जा रही है।

Image Source Here...

इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और मेजबान थाईलैंड की टीमें भी भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला भारत और यूएई के बीच खेला जाएगा, जिसमें आलोक निषाद भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आलोक निषाद गोरखपुर के निवासी हैं। उनके पिता मनोज निषाद नगर निगम में कार्यरत हैं, जबकि मां अनीता देवी गृहिणी हैं। आलोक को फुटबॉल में आगे बढ़ने के लिए उनके चाचा धर्मेंद्र निषाद ने प्रेरित किया और लगातार सहयोग प्रदान किया।

आलोक के चयन पर गोरखपुर फुटबॉल संघ और स्थानीय खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संघ के संरक्षक कैप्टन राधेश्याम सिंह, उपाध्यक्ष डेविड सीरिल व उपेंद्र मणि त्रिपाठी, एमपी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा अधीक्षक अभय सिंह, आनंद सिंह, एनपी गौड़, सचिव हमजा खान, शैलेंद्र सिंह, शरद मल, लालजी निषाद और फुटबॉल प्रशिक्षक संतोष कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।