गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
रेडियो
टीवी
आप यहाँ हैं :Home /
गोरखपुर /
चरगांवा
/ धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती,...
धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, BJP, कांग्रेस, सपा और AAP कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया नमन
रूरल न्यूज नेटवर्क।गोरखपुर में
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। सुबह से
तमाम पार्टियों और संगठन के कार्यकर्ता अंबेडकर चौराहे पर स्थित उनकी मूर्ति के
पास पहुंच कर श्रद्धांजलि दिए।
बाबा साहेब की मूर्ति पर
माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्रोग्राम में बीजेपी MLC देवेंद्र प्रताप सिंह, पार्टी के
उपजिलाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह भी शामिल हुए। साथ ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस
के जिला अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
बाबा साहब सदैव हमारे दिलों में जीवंत बने रहेंगे- MLC देवेंद्र प्रताप
इस दौरान MLC देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- बाबा साहेब दुनिया भर के
मानवता के उद्धारक हैं। बाबा साहब का सिद्धांत, उनका जीवन
दर्शन समाज में गैर बराबरी के खाई को दूर करता है एक समरसता पूर्ण संविधान से
संपन्न नागरिक को अधिकार देता है। इसलिए बाबा साहब सदैव हमारे दिलों में जीवंत बने
रहेंगे।डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा
कि भीमराव ने जिस तरह सामाजिक न्याय का नारा दिया। समाज के आखिरी पायदान पर खड़े
हुए व्यक्ति के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी। नरेंद्र मोदी जी 'सबका साथ सबका विकास' के संकल्प के
साथ उस सपने को साकार कर रहे हैं।
Image Source Here...
AAP कार्यकर्ताओं
ने भी दी श्रद्धांजलि
इसके अलावा आम
आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में अंबेडकर चौराहे पहुंचे। सभी ने एक-
एक करके माल्यार्पण किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहे के जोरदार नारे लगाएं।
जिलाध्यक्ष विजय कुमार
श्रीवास्तव ने कहा- भारतीय इतिहास में आज के ही 1891 में एक ऐसे
महापुरुष ने जन्म लिया था। जिसने शोषितों, वंचितों और
दलितों के एक व्यवस्था बनाई। सबको शिक्षित करने के लिए एकजुट करने के लिए।
Image Source Here...
समाज में आगे बढ़ने के लिए
जो उन्होंने संदेश दिया, संविधान
निर्माण में जो उनकी भूमिका रही वह एक धूमकेतु की तरह हमारे आसमान में जबतक यह
कायनात रहेगी तब तक उनका नाम चमकता रहेगा।
कांग्रेस
पार्टी की ओर से भी हुआ आयोजन
इसी के साथ जिला कांग्रेस
कमेटी की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारी संख्या में पार्टी के
कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीम राव को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उनकी मूर्ति पर
माल्यार्पण कर नमन किया।
कांग्रेस कमेटी के
जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर
खड़े लोगों के लिए न्याय की लड़ाई लड़ी। संविधान के निर्माण में अहम भमिका निभाई।
Share On :
×
13:10
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।