Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, American blogger • गोरखपुर / चरगांवा • 09-06-2026

अमेरिकी ब्लागर ने बनाया वीडियो, टोनी क्लोर ने भजन गाया, टूरिज्म के लिए बेस्ट प्लेस गोरखपुर

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में अमेरिकी व्लॉगर टोनी क्लोर घूमने पहुंचे। यहां घूमते हुए एक वीडियो जारी किया। इसमें वह शहर के नौका विहार, गीताप्रेस, इमामबाड़ा, गोरखनाथ मंदिर और रेल म्यूजियम में विजिट करते दिखाई देते है। उन्होंने कहा, यहां की संस्कृति और खूबसूरती ने मुझे हैरान कर दिया है। गोरखपुर के लोगों, टेराकोटा की कलाओं और खाने की तारीफ की। टोनी क्लोर ने गोरखपुर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 दिन पहले यानी 6 जून को शेयर किया है। वीडियो को लोग पसंद भी कर रहे हैं।

Image Source Here...

इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को हजारों लोगों ने रिपोस्ट किया है। महज 2 दिनों के अंदर 1 मिलियन व्यू और करीब 63 हजार लाइक आए हैं। इतना ही नहीं करीब 66 हजार लोगों ने इसे शेयर भी किया है। 1300 से अधिक कमेंट किए गए हैं। टोनी क्लोर एक अमेरिकी ट्रेवल व्लॉगर हैं। जिसके इंटाग्राम पर 46. 6K फॉलोवर्स हैं। हाल ही में वे गोरखपुर घूमने आए। शहर की हर फेमस जगहों का विजिट कर यहां के रहन- सहन, परंपरा, इतिहास और लोगों के बारे में जानकारी ली।

इसी दौरान उन्होंने टूरिस्ट स्पॉट नौका विहार का सैर किया। अपने वीडियो में वे कहते हुए नजर आते हैं कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे इस जगह से कोई उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब ये जगह मुझे बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। यह जगह अपने अंदर बहुत सी संस्कृतियां और इतिहास समेटे हुए है। यहां का खाना बहुत ही लजीज है। गोरखपुर सच में बहुत खास है।

Image Source Here...

गीता वाटिका में गाया भजन

 टोनी ने वीडियो में धार्मिक पुस्तकों की गंगा गीता प्रेस भी भी अपने कैमरे में कैद किया। यहां के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि गीता प्रेस दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक ग्रंथों का प्रोड्यूसर है। अब तक करीब 417 मिलियन किताबें छाप चुका है। इस दौरान वे गीता वाटिका के अंदर भजन गाते हुए भी नजर आए।

जय श्री राम के नारे लगाए

वीडियो के अंदर टोनी पूरा आनंद लेते हुए नजर आते हैं। लोगों के साथ बैठकर चाय पीना और जय श्री राम के नारे लगाना उनके लगाव को दर्शाता है। इतना ही नहीं वे यहां के लोगों को भी जमकर तारीफ करते हैं।

गोरखनाथ मंदिर भी घूमे

 टोनी ने गोरखनाथ मंदिर का भी भ्रमण किया। इस दौरान वे कहते हुए नजर आते हैं कि जब आप भारत में टूरिज्म के लिए सोचे तो यह जगह सबसे पहले आपके दिमाग में आना चाहिए।

टेराकोटा की कलाओं पर हुए मोहित

टोनी को टेराकोटा की कलाओं और वहां के कलाकारों ने मोहित कर दिया। जब उन्हें पता चला कि इसकी मांग विदेशों तक है तब वे और हैरान हो गए। वह तारीफ करते नहीं थक रहे थे।

वीडियो को खूब पसंद कर रहे शहरवासी

 टोनी के व्लॉगिंग वीडियो को दूसरे लोगों के साथ- साथ शहर के लोग भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया पर रिपोस्ट, स्टोरी, लाइक, कमेंट और शेयर के माध्यम से प्यार बरसा रहे हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:39
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब