BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, auto-pickup • गोरखपुर / चरगांवा • 13-05-2026

ऑटो-पिकअप की भिड़ंत में मासूम की मौत, बांसगांव-कौड़ीराम मार्ग पर हादसा, बाइक सवार घायल

रूरल न्यूज नेटवर्क। बांसगांव-कौड़ीराम मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 3 बजे एक सड़क हादसे में 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। इस घटना में बाइक सवार परिवार सहित कई लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, उनवल क्षेत्र के ठठउर गांव निवासी जय हिंद कुमार अपने 7 वर्षीय पुत्र यश कुमार के साथ मालवाहक ऑटो से चवरिया जा रहे थे। परसौना पुल के समीप कौड़ीराम की ओर से आ रही एक पिकअप ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस टक्कर से ऑटो में आगे बैठे यश कुमार के सिर में गंभीर चोटें आईं। इसी दौरान, बांसगांव के गौरी खुर्द निवासी विंध्याचल पासवान अपनी पत्नी इंदु और पुत्री रागिनी के साथ बाइक से गगहा जा रहे थे। सामने हुई भिड़ंत को देखकर उन्होंने ब्रेक लगाया, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

Image Source Here...

स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल सीएचसी बांसगांव पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने यश कुमार को मृत घोषित कर दिया। विंध्याचल पासवान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। यश कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। मृतक यश कुमार चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में दो बहनें तान्या और तनुज तथा एक छोटा भाई शिवांग हैं।

Image Source Here...

घटना की सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज विकास सिंह भदौरिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:56
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।