Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi aadityanath, aanandlok hospital 30-Dec-2025 07:46 AM

शहर के पहले मल्टीस्पेशियलिटी आनंदलोक हास्पिटल ने सफलतम पूरे किए 30 वर्ष, मरीजों की संतुष्टि ने दूसरे ब्रांच अस्पताल की भी रखवाई नींव

रूरल न्यूज नेटवर्क। कहते हैं कि यदि व्यक्ति ईमानदारी और पूरी शिद्दत से कोई कार्य करे तो ईश्वर भी उसकी मदद के द्वार खोलने में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। गोरखपुर के अलीनगर वार्ड निवासी डाक्टर एसपी अग्रवाल ने वर्ष 1995 में दस नंबर बोरिंग पर एक छोटे से आनंदलोक हास्पिटल की स्थापना कराई।

सेवा भाव से मरीजों का इलाज करते हुए आनंदलोक हास्पिटल ने लेप्रोस्कोपी दूरबीन विधि द्वारा यूरोलाजी का महानगर का एकमात्र स्थान अर्जित करने का गौरव प्राप्त किया।

Image Source Here...

यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि यह शहर का पहला मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल के रूप में आज भी विख्यात है। आईवीएफ टेस्ट टयूब बेबी सेंटर की सुविधा सर्वप्रथम इसी हास्पिटल में प्रारंभ कराई गई। पिता के पदचिंहों पर चलते हुए डा. आनंद अग्रवाल ने अपने पिता के नाम रोशन करने में कोई कोर कसर शेष नहीं छोड़ी।

इन्होंने एमबीबीएस गोल्ड मेडलिस्ट सर्जरी गोल्ड मेडलिस्ट का खिताब अर्जित कर मरीजों की सेवा में पूरा जीवन समर्पित करने का संकल्प लिया। पिता के हास्पिटल को संभालने से पूर्व डा आनंद ने तीन वर्षों तक बांसगाव के सरकारी अस्पताल में भी अपनी सेवा प्रदान कर अनुशासन मरीजों के प्रति अपने दायित्वों का पाठ सीखा।

आनंदलोक हास्पिटल में अपनी सेवाएं देने के साथ ही डा. आनंद ने अत्याधुनिक मशीनों से अस्पताल को लैस किया। चिकित्सकों एवं स्टाफ के मरीजों के प्रति मधुर स्वभाव के कारण मरीजों को संतुष्टि का एहसास कराया। विदित हो कि डा. आनंद अग्रवाल के सुपुत्र भी राम मनोहर लोहिया में गैस्ट्रो सर्जरी आर्थोपेडिक में पारंगत होकर मरीजों को अपनी सेवाएं प्रदान करने की चाह रखते हैं।

यह मिल रही सुविधाएं

आनंदलोक मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल गोरखनाथ पैडलेगंज में मेडिकल, आईसीयू, एनआईसीयू, न्यूकोड्रामा, कैंसर, आर्थोंडर्मा आदि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए उच्च तकनीकी चिकित्सकों की टीम भी यहां मरीजों की सेवा में तत्पर है।

वर्ष 2023 में पैडलेगंज में मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

आनंदलोक मल्टीस्पेशियलिटी हास्पिटल गोरखनाथ में मरीजों की संख्या में वृद्धि के कारण एक दूसरे अस्पताल की जरूरत महसूस होने लगी। डा. आनंद अग्रवाल ने पैडलेगंज में पर्याप्त स्थान वाले प्रांगण में एक नए हास्पिटल की स्थापना कराकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इसका उद्घाटन  भी कराया। इस हास्पिटल के कारण अब देवरिया, कुशीनगर, कौड़ीराम  आदि स्थानों के मरीजों के लिए यहां आना आसान काफी सुगम हो गया।

 

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×