-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
गोरखपुर के शाहपुर
थाना क्षेत्र की
महिला ने अपने पति पर
गंभीर आरोप लगाया
है। महिला का
कहना है कि दो बेटियां
होने पर ससुराल
में ताना मारा
जाने लगा, बार-बार दहेज
लाने का प्रेशर
बनाया जाता था।
पति और सास प्रताड़ित करते थे।
इसलिए नाराज होकर
प्रयागराज ननद के
पास चली गई।
कुछ दिन बाद
जब वापस आई तो पता
चला कि इंस्टाग्राम
फ्रेंड से पति को प्यार
हो गया और उसे वह
घर लाकर रखा
था। विरोध करने
पर पत्नी को
पीटा गया। 11 दिन
बाद महिला घर
गहने और नकद लेकर फरार
हो गई, इसके
बाद से ही पति पत्नी
को प्रताड़ित कर
रहा है, पुलिस
मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल
कर रही है।
कुछ दिन बाद
जब महिला वापस
ससुराल आई। तब पता चला
कि इंस्टाग्राम के
जरिए एक महिला
से पति का संपर्क हो
गया है। वह महिला अपने
पति को छोड़कर
मेरे हसबैंड के
साथ घर पर रहने लगी।
विरोध करने पर पति ने
बोला कि गर्लफ्रेंड
के बिना वह नहीं रह
पाएगा।
तुमको कोई आपत्ति
हो तो घर छोड़कर चले
जाओ। पति के साथ ही
सास भी मुझे प्रताड़ित करने लगी।
रोज मुझे कमरे
में बंद किया
जाने लगा। विरोध
करने मारा-पीटा
जाता था। 10 दिन
तक ऐसा चलता
रहा, इसी बीच
11वें दिन पति की महिला
मित्र अलमारी में
रखे मेरे जेवर
और रुपये लेकर
भाग गई। तब पति और
सास मिलकर मुझे
ही मारने पीटने
लगे।आरोप लगाया कि
तुम्हारी वजह से
वह भाग गई।
महिला की तहरीर
पर शाहपुर थाने
में पति पवन कुमार सिंह,
सास माया देवी
और पति की गर्लफ्रेंड रीना वर्मा
के खिलाफ मंगलवार
को मुकदमा दर्ज
किया गया है। गुरुवार को पुलिस
ने पीड़ित महिला
और ससुराल पक्ष
का बयान भी लिया है।
वहीं जेवर व नकदी लेकर
भागने वाली महिला
की तलाश के लिए पुलिस
टीम लग गई है।
जानें पूरा मामला
सिविल लाइन इलाके
में रहने वाली
महिला ने तहरीर
देकर बताया कि
20 अप्रैल 2016 को शाहपुर
क्षेत्र के पवन सिंह से
मेरी शादी हुई
थी। शादी का कार्यक्रम गोरखनाथ मंदिर
में दिन के समय ही
संपन्न हुआ था। मेरे पिता
ने नकद दहेज
के साथ ही सोने, चांदी
के आभूषण और
घरेलू सामान भी
दिया था। शादी
वाले दिन ही शाम के
समय विदा होकर
ससुराल गई थी।
महिला ने बताया
कि शादी के कुछ दिनों
तक सब कुछ ठीक रहा।
एक साल बाद एक बच्ची
पैदा हुई। जिसके
होते ही ससुराल
के लोग लड़की
पैदा करने का ताना मारने
लगे। बोलने लगे
कि ससुराल से
दो लाख रुपये
और बाइक मांग
कर लाओ, बच्ची
पैदा हुई है। वरना घर
में रहने नहीं
देंगे।
मायके वाले ससुराल
आकर पंचायत किए।
समझा बुझाकर मेरे
पिता ने 50 हजार
रुपये भी दिए। इसके बाद
कुछ दिन तक ठीक चला।
साल 2021 में मैंने
दूसरी बच्ची को
जन्म दिया। इसके
बाद एक बार फिर ससुराल
वाले प्रताड़ित करने
लगे। काफी दिन
तक सहन करती
रही।
रोज-रोज के
झगड़े से तंग आकर महिला
12 मई 2025 को प्रयागराज
अपनी ननद के घर चली
गई। महिला बोलीं-
इस दौरान इंस्टाग्राम
के जरिए पति
का रीना नाम
की शादीशुदा महिला
से संपर्क हो
गया। पति इतना
प्यार करने लगे
कि 30 मई 025 को
उसे घर लाकर रखैल की
तरह रखने लगे।
महिला को जब
इस बात की जानकारी मिली तो वह प्रयागराज
से ससुराल वापस
आई। यहां पता
चला कि पति इंस्टाग्राम फ्रेंड को
रखैल बनाकर साथ
रह रहा था। मेरे विरोध
करने पर बोला कि रीना
के बारे में
एक शब्द नहीं
सुन सकता हूं,
उसके बिना एक पल भी
नहीं रह सकता हूं। पति
बोला कि अगर परेशानी हो रही है तो
घर छोड़कर चली
जाओ। सास भी उसका समर्थन
करने लगी।
अलमारी से जेवर और
नकद लेकर भाग गई
महिला ने बताया
कि मुझे एक कमरे में
बंद कर दिया जाता था।
रीना मेरे पति
के साथ कमरे
में सोती थी।
इसी बीच 10 मई
2025 को रीना कमरे
की अलमारी में
रखा मेरा सारा
जेवरात और 15 हजार
रुपये लेकर फरार
हो गई।
इसके लिए पति
और सास मुझे
प्रताड़ित करने लगे।
22 अक्टूबर को दोपहर
2 बजे पति और सास मेरा
सारा सामान घर
से बाहर फेंक
दिए। बोले कि तुम्हारी वजह से रीना चली
गई। अब अपने घर 2 लाख
रुपये लेकर आओ,
तभी यहां रहोगी।
महिला बोली कि मैं दो
बच्चियों को लेकर
कहां जाउंगी। तब
पति ने कहा डिमांड पूरी
करो तभी घर पर रहने
दूंगा।
इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। भागी महिला की तलाश की जा रही है।