BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Animal smuggler • गोरखपुर / चरगांवा • 20-05-2026

25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार, 7 साल से था फरार, पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश

रूरल न्यूज नेटवर्क। तिवारीपुर थाना की पुलिस ने 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सात साल से पशु तस्कर की तलाश कर रही थी। जिसकी पहचान कुशीनगर जिले के पड़रौना थाना क्षेत्र के शेखटोलिया बनवीरपुर निवासी छोटकल्ली उर्फ खुशबुद्दीन के रूप में हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया गया।

पिकअप से कुचलने का किया था प्रयास पुलिस के मुताबिक, 30 जुलाई वर्ष 2019 को तिवारीपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक पशु लदे पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी छोटकल्ली उर्फ खुशबुद्दीन ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की नीयत से पिकअप से कुचलने का प्रयास किया था। इसके बाद वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पिकअप में गोवंश भी लादे गए थे। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ तिवारीपुर थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया था। काफी खोजबीन के बाद भी आरोपी को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली तो गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम एसएसपी ने रखा था।

Image Source Here...

पुलिस के मुताबिक, आरोपी छोटकल्ली उर्फ खुशबुद्दीन के खिलाफ तिवारीपुर, गोरखनाथ और शाहपुर में 4 मुकदमा दर्ज है। यह पशु तस्करी के धंधे में काफी समय से लिप्त है। पशुओं को पकड़कर बिहार ले जाकर बेचता है। इसके गैंग में और कितने लोग शामिल है, पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है।

एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि इनामी पशु तस्कर को तिवारीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। कानूनी कार्रवाई कर उसे जेल भिजवा दिया गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।