Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, CDS exam 16-Mar-2026 05:59 PM

अनिमेष पाण्डेय का CDS परीक्षा में चयन, 167वीं रैंक हासिल की

रूरल न्यूज नेटवर्क अनिमेष पाण्डेय ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) 2025 की परीक्षा में 167वीं अखिल भारतीय रैंक हासिल की है। शहर के बेतियाहाता निवासी विवेक कुमार पाण्डेय और अंजु पाण्डेय के पुत्र हैं। अनिमेष ने अपनी स्कूली शिक्षा 2007 से 2020 तक गोरखपुर के सिविल लाइन्स स्थित "द पिलर्स पब्लिक स्कूल" से पूरी की। इसके बाद, उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से 2020 से 2023 तक बी.एस-सी. डिफेंस की पढ़ाई की।

Image Source Here...

अपनी सफलता का श्रेय अनिमेष ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और संघर्ष को दिया। उन्होंने "द पिलर्स पब्लिक स्कूल" के सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय से मिली शिक्षा उनकी सफलता में बहुत सहायक सिद्ध हुई है।

अनिमेष की इस उपलब्धि पर "द पिलर्स पब्लिक स्कूल" के प्रबंधक आर.पी. शाही, कार्यवाहक प्रधानाचार्य रवि कान्त शुक्ल, श्रीमती ऊषा बरतारिया और समस्त शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×