Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, GDA Vice-Chairman • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

GDA उपाध्यक्ष के नाम से साइबर ठगी की कोशिश, फोटो लगाकर बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, मैसेज भेजकर मांग रहे पैसे

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल कर साइबर फ्रॉड की कोशिश का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर फर्जी प्रोफाइल तैयार की है। आरोपी इस प्रोफाइल के जरिए लोगों से संपर्क कर खुद को GDA उपाध्यक्ष बताकर पैसे की मांग कर रहा है।

दरअसल, वियतनाम के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को मैसेज किए जा रहे हैं। नंबर पर GDA उपाध्यक्ष की फोटो लगाई गई है, जिससे लोग आसानी से झांसे में आ सकते हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद अभिनव गोपाल ने तत्काल लोगों को इसकी जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की है।

फर्जी नंबर को तुरंत ब्लॉक करने की अपील

GDA उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने स्पष्ट किया कि यह नंबर उनका नहीं है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास इस नंबर से पैसे मांगने या किसी भी तरह का मैसेज आता है तो उस पर भरोसा न करें। किसी भी स्थिति में पैसे ट्रांसफर न करें।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे संदिग्ध नंबर को तुरंत ब्लॉक करें। साथ ही इसकी जानकारी अन्य लोगों को भी दें, ताकि कोई व्यक्ति इस साइबर ठगी का शिकार न हो सके। डिजिटल माध्यमों पर किसी अधिकारी या परिचित के नाम से आने वाले मैसेज की पुष्टि जरूर करें।

Image Source Here...

साइबर ठग अपना रहे नए तरीके

साइबर अपराधी अब अधिकारियों और परिचित लोगों की फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना रहे हैं। इसके बाद जरूरत या इमरजेंसी का बहाना बनाकर पैसों की मांग करते हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और बिना जांच किए ऑनलाइन लेनदेन नहीं करने की सलाह दी गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:39
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब