Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, campaign, Tobacco Day • गोरखपुर / चरगांवा • 01-06-2026

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान, दिव्यांगजनों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ, स्वास्थ्य किट- छाते किए वितरित

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षक ज्ञानेंद्र ओझा के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तम्बाकू और धूम्रपान से होने वाली गंभीर बीमारियों की जानकारी देकर लोगों को इसके सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि तम्बाकू और धूम्रपान का सेवन मुंह, गले, होंठ और फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

Image Source Here...

इसके अलावा हृदय रोग, रक्त नलिकाओं को नुकसान तथा गर्भवती महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी गई। जागरूकता बढ़ाने के लिए दिव्यांगजनों के बीच हैंडबिल वितरित किए गए।

स्वस्थ जीवन अपनाने का दिलाया संकल्प

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को धूम्रपान और तम्बाकू उत्पादों से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने कहा कि तम्बाकू से दूरी बनाकर ही कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है और स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है। कार्यक्रम में राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य उमेश चंद्र किरन समेत अन्य दिव्यांगजनों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान गर्मी और लू से बचाव के लिए छाता, अंगोछा तथा स्वास्थ्य किट वितरित की गईं। सम्मानित होने वालों में लक्ष्मी प्रजापति, भरत लाल, नंदकिशोर, अरविंद गुप्ता, ज्योति कुमारी, छाया प्रजापति और महेश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

Image Source Here...

रेड क्रॉस के सदस्यों का रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के आजीवन सदस्य विनय कुमार पाठक, शिखा पांडेय, संजीव कुमार राय, महेंद्र प्रताप पांडेय और आदित्य निगम समेत अन्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:33
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब