Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, AYUSH, University 10-Mar-2026 04:33 PM

आयुष युनिवर्सिटी को मिलेंगे नए विशेषज्ञ, साक्षात्कार प्रक्रिया प्रारंभ, रिक्त पदों पर जल्द होंगी नियुक्तियां

रूरल न्यूज नेटवर्क महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया विषय विशेषज्ञों की जल्द तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। साक्षात्कार समिति में बरेली से अगद तंत्र विशेषज्ञ डॉ. सुनीति चौधरी, प्रयागराज से डॉ. राकेश कुमार, तथा तेलंगाना से प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता जोशी और डॉ. सीएच रमा देवी शामिल थीं। इन विशेषज्ञों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया।

Image Source Here...

समिति के सदस्यों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। यहां पंचकर्मा थेरेपी केरल के विशेषज्ञ कर्मियों द्वारा प्रदान की जा रही है। विश्वविद्यालय में शल्य तंत्र विभाग का ऑपरेशन थिएटर अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, और परिसर में विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम का निर्माण भी प्रगति पर है।

डॉ. सुनीति चौधरी ने बताया कि विश्वविद्यालय की फार्मेसी में अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग करके औषधियों का निर्माण किया जा रहा है। यहां निर्मित औषधियां रोगियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो रही हैं।

समिति के सदस्यों ने अगद तंत्र और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ सहित अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। कुलपति डॉ. के. रामचंद्र रेड्डी ने जानकारी दी कि अन्य पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।

 

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×