Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Azamgarh, Yeshwantpur 10-Feb-2026 03:24 PM

11 फरवरी से गोरखपुर होकर चलेगी आजमगढ़-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन, उत्तर से दक्षिण तक सीधी कनेक्टिविटी

रूरल न्यूज नेटवर्क। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 05009 आजमगढ़यशवंतपुर एकल यात्रा विशेष ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। यह विशेष ट्रेन 11 फरवरी 2026 को आजमगढ़ से चलाई जाएगी और गोरखपुर के रास्ते यशवंतपुर तक जाएगी।

05009 आजमगढ़यशवंतपुर विशेष ट्रेन 11 फरवरी 2026 को आजमगढ़ से सुबह 05:05 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद यह ट्रेन मऊ से 06:10 बजे, बेलथरा रोड से 06:32 बजे, भटनी से 07:05 बजे और देवरिया सदर से 07:40 बजे रवाना होगी। गोरखपुर स्टेशन पर यह ट्रेन 08:50 बजे पहुंचेगी और 09:00 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसके बाद ट्रेन बस्ती से 09:53 बजे, मनकापुर से 10:55 बजे, अयोध्या धाम से 11:45 बजे, अयोध्या कैंट से 12:10 बजे, लखनऊ से 15:55 बजे और कानपुर सेंट्रल से 18:00 बजे रवाना होगी। आगे चलकर यह उरई से 19:46 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन से 21:50 बजे और ललितपुर से 23:33 बजे छूटेगी। दूसरे दिन यह ट्रेन बीना से 01:15 बजे, भोपाल से 03:15 बजे, इटारसी से 05:00 बजे, बेतुल से 06:44 बजे और नागपुर से 10:05 बजे प्रस्थान करेगी।

इसके बाद चंद्रपुर से 13:05 बजे, बल्हारशाह से 14:00 बजे, सिरपुर कागजनगर से 14:47 बजे, काजीपेट से 17:12 बजे और कांचेगुडा से 20:25 बजे छूटेगी। मेहबूबनगर से यह ट्रेन 22:17 बजे रवाना होगी। तीसरे दिन यह ट्रेन कुर्नूल से 00:22 बजे, अनंतपुर से 04:12 बजे और धर्मावरम से 05:40 बजे प्रस्थान कर अंतिम स्टेशन यशवंतपुर 10:30 बजे पहुंचेगी।

Image Source Here...

इस विशेष ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 2 एसएलआरडी कोच, 10 साधारण द्वितीय श्रेणी के कोच तथा 5 शयनयान श्रेणी के कोच शामिल होंगे। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस विशेष ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी, खासकर लंबी दूरी की यात्रा करने वालों को राहत मिलेगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×