Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Bank, hang, married, wife 13-Feb-2026 03:09 PM

बैंककर्मी की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव, 3 साल पहले हुई थी शादी, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर के तिवारीपुर थाना क्षेत्र में बैंककर्मी की पत्नी की घर में फंदे से लटकी लाश मिली। सास ने तत्काल पुलिस और अन्य लोगों को सूचना दी। मौत की सूचना पर महिला के मायके वाले पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या कर लाश फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। इसके बाद हंगामा करने लगे।

सूचना पर सीओ कोतवाली ओंकार दत तिवारी और तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज सिंह के साथ ही फारेंसिक टीम पहुंची। मायके वालों को समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद कमरे में जाकर फारेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। इसके लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

तिवारीपुर क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी रोड पर विनय सागर अपने परिवार के साथ रहते हैं। विनय सागर की 3 साल पहले गोरखनाथ क्षेत्र की काजल सोनकर (30) शादी हुई थी। जिसके बाद एक साल की बच्ची भी है। विनय सागर शहर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में क्लर्क पद पर तैनात हैं।

Image Source Here...

विनय के पिता नंद किशोर की मौत हो चुकी है। तीन मंजिला घर पर मां, बहन के साथ पत्नी रहती थी। गुरुवार को सुबह वह बैंक निकल गए। इसके बाद शाम करीब 5 बजे काजल सोनकर की उनके कमरे में फंदे से लटकी लाश मिली। जिसे देखकर देवरानी चिल्लाने लगी। आस-पास के लोग भी वहां आ गए।

मायके वालों ने की हाथापाई

इसी बीच सूचना पर पुलिस और मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस ने जांच पड़ताल कर लाश नीचे उतरवाई। इसी बीच मायके से काजल की मां, चाचा के साथ ही करीब 10 लोग पहुंच गए। काजल के घरवाले देवरानी से हाथापाई भी किए।

Image Source Here...

परिजनों ने कहा- हत्या कर बेटी की लाश लटकाई

इस दौरान घर पर सास और काजल का पति विनय सागर मौजूद नहीं थे। मायके वालों ने कहा कि हत्या कर बेटी की लाश लटकाई गई है। इसके बाद विनय अपनी मां के साथ भाग गया है। यह आरोप लगाते हुए मायके वाले हंगामा करने लगे। काजल के पिता राममिलन की पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं एक साल की बच्ची को मायके वाले अपने कब्जे में ले लिए।

काफी देर तक वहां हंगामा चलता रहा। किसी तरह पुलिस ने समझाकर मायके वालों को शांत कराया। काजल के चाचा रामआशीष ने बताया कि गला कसकर बेटी को लटकाया गया है।
Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×