Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Barhalganj 28-May-2026 02:14 PM

एमजी ब्लू को हराया, टी-20 प्रतियोगिता शुरू, बड़हलगंज ने 232 रन से दर्ज की ऐतिहासिक जीत

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित स्वर्गीय प्रकाश नारायण श्रीवास्तव लीग कम नॉक आउट प्रथम टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत रोमांच और शानदार प्रदर्शन के साथ हुई। उद्घाटन दिन खेले गए मुकाबलों में बड़हलगंज स्टार 11 और गोला की टीमों ने शानदार जीत दर्ज कर प्रतियोगिता में दमदार आगाज किया।

Image Source Here...

पहले मुकाबले में एमजी रेड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह निर्णय टीम पर भारी पड़ गया। बड़हलगंज स्टार 11 के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बारिश कर दी।  आकाश यादव और विनायक ने की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी सलामी बल्लेबाज आकाश यादव ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों पर 16 चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 158 रन बनाए। उनके साथ विनायक ने भी 45 गेंदों पर 84 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। प्रियांशु ने 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को और मजबूती दी। बड़हलगंज स्टार 11 ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 322 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

विशाल लक्ष्य के दबाव में बिखरी एमजी रेड की बल्लेबाजी 323 रन के कठिन लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमजी रेड की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। टीम की ओर से प्रथम कुमार ने 25 और मोहम्मद साहिल ने 13 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़हलगंज के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। पूरी टीम 90 रन पर सिमट गई और बड़हलगंज स्टार 11 ने मुकाबला 232 रन से जीत लिया। शानदार शतकीय पारी खेलने वाले आकाश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया शुभारंभ प्रतियोगिता का उद्घाटन बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के आचार्य डॉ. जितेंद्र मिश्रा, एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज श्रीवास्तव और डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना से प्रतियोगिता खेलने की अपील की।

दूसरे मुकाबले में गोला की टीम का शानदार प्रदर्शन दिन के दूसरे मुकाबले में गोला की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए एमजी ब्लू को 10 विकेट से हराकर आसान जीत दर्ज की। गोला के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में संतुलित प्रदर्शन कर मुकाबले को एकतरफा बना दिया।

प्रतियोगिता के दौरान शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र, सुशील त्रिपाठी, मनीष स्पोर्ट्स के ओनर मनीष, जयप्रकाश यादव, अनुराग यादव सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×