-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
नागालैंड और छत्तीसगढ़
जैसे राज्यों से
गोरखपुर आई उन बास्केटबॉल खिलाड़ियों का
जिन्होंने डीडीयू में
चल रहे ईस्ट
जोन इंटर यूनिवर्सिटी
वुमेन बास्केटबॉल टूर्नामेंट
में हिस्सा लिया
है। किसी ने सीएम योगी
के कामों की
तारीफ की तो किसी ने
यहां के छोले भटूरे को
बेस्ट बताया।
इसके अलावा शहर
में साफ-सफाई
की भी तारीफ
की गई। वहीं
अधिकतर टीमों ने
ट्रॉफी जीतने की
बात कही है। इतना ही
नहीं टूर्नामेंट जीतने
के लिए सभी टीमें बास्केटबॉल
कोर्ट पर दम लगाते नजर
आई।
नागालैंड से आई
नूने ने कहा कि यह
हमारे लिए बेहतरीन
अवसर है। इतनी
मेहनत करके हम यहां तक
आए हैं तो ट्रॉफी जीतने
की पूरी कोशिश
करेंगे। यहां पर इतने राज्यों
के खिलाड़ियों से
मिलने का मौका मिला। हम
उनके कल्चर भी
जान सकेंगे। नागालैंड
से ही आई हृरल ने
कहा- हमें यहां
आकर बहुत अच्छा
लग रहा है। यहां के
लोग बहुत वेलकमिंग
हैं। माहौल भी
अच्छा है। उन्होंने
बताया कि ग्रेजुएशन
में ही उन्होंने
कॉलेज में बास्केटबॉल
खेलना शुरू किया
था। आगे सब कुछ अच्छा
रहा तो यह खेल जारी
रखेंगी। छत्तीसगढ़ से
आई दीप्ति तिर्की
ने कहा- यूनिवर्सिटी
बहुत अच्छा है।
बास्केटबॉल कोर्ट को
देखकर सुकून मिलता
है। सबसे खास
बात यह है कि यहां
सड़कों बहुत साफ-
सफाई है। हम गेम जीतने
की पूरी तैयारी
में हैं। चांदनी
कुर्राम का कहना है कि
सीएम योगी बहुत
अच्छे हैं। उन्होंने
राज्य के लिए बहुत कुछ
किया है। खेलों
को इतना बढ़ावा
दिया जा रहा है। वहीं
उन्होंने यहां की
स्ट्रीट फूड की तारीफ करते
हुए कहा कि यहां के
छोले भटूरे मुझे
बहुत पसंद आए।
काफी ज्यादा टेस्टी
है।
19 जनवरी
तक होगा आयोजन
इस प्रतियोगिता की शुरुआत 15 जनवरी को हुआ जो 19 जनवरी तक चलेगा। विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिसद के बास्केटबॉल कोर्ट में यह मुकाबला खेला जा रहा है।