Default left Ad
Default right Ad
9 वर्षों से बेस्ट क्वालिटी के दम पर बेक ब्राउन ने बनाई विशिष्ट पहचान 26-Dec-2025 07:47 AM

9 वर्षों से बेस्ट क्वालिटी के दम पर बेक ब्राउन ने बनाई विशिष्ट पहचान, मेहनतकश लोगों को रोजगार की मुख्य धारा में किया शामिल

रूरल न्यूज नेटवर्क। जीवन के प्रथम पायदान पर शिक्षा को महत्व देते हुए इन्होंने हालमार्क स्कूल की स्थापना भी कराई। यही नहीं इसके अलावा रोजगार के माध्यम बनकर इन्होंने वर्ष 2016 में गोरखनाथ इंडस्ट्रियल एरिया में एक बेकरी का छोटा सा कारखाना भी खोला।


Image Source Here...

बेकरी के समस्त आइटमों में उच्च क्वालिटी की गुणवत्ता के कारण आज बेक ब्राउन ने महानगर में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर ली है। यही नहीं ग्राहकों की बढ़ती संख्या के कारण के कारण हरिओमनगर के बाद दस नंबर बोरिंग, राप्तीनगर और अब नौका विहार तक अलग-अलग ब्रांच स्थापित हो चुकी है।

Image Source Here...

200 से अधिक को मिला रोजगार

बेक ब्राउन के ओनर अरूण कुमार खट्टर ने रूरल न्यूज नेटवर्क से हुई विशेष बातचीत में बताया कि बचपन से ही मैंने नौकरी करने का मन बना लिया था। मेरी सोच थी कि क्यों ऐसा कुछ किया जाए जिससे मेरे द्वारा बेरोजगारी के दंश को यथासंभव दूर किया जा सके। इसके लिए बेकरी कारखाने को खोला।

Image Source Here...

पिछले नौ वर्षों के अथक प्रयासों का नतीजा आज सामने है। कारखाने में ही करीब 200 से अधिक लोगों को रोजगार की मुख्य धारा में शामिल किया गया है। इसके अलावा अन्य ब्रांचों में भी लोगों को रोजगार मिला है। शाप में ब्रेड, कुकीज, केक, केक पेस्ट्री के अलावा बेकरी प्रोडक्ट के उत्पादक के रूप में आज हम ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

Image Source Here...

मैनेजर प्रिंस कुमार के निर्देशन में वर्करों की टीम अनुशासित तरीके से क्वालिटी रहित प्रोडक्ट का उत्पादन कर रही है। अरूण बताते हैं कि बेटे देवेश खट्टर को कारखाने मैनेजमेंट का दायित्व सौंपा गया है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×