Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, vehicle, Accident 13-Jan-2026 10:48 AM

अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार की मौत: एम्स थाना क्षेत्र के गोबरहिया चौराहे के पास हादसा

गोरखपुर के एम्स थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय बाइक सवार प्रियांशु चौरसिया की मौत हो गई। वह एक अज्ञात वाहन की चपेट में गया था।

यह घटना गोबरहिया चौराहे के समीप उस समय हुई जब प्रियांशु चौरसिया पिपराइच थाना क्षेत्र के चनगहई निवासी अपने घर से कुसम्ही चौराहे की ओर जा रहा था। दिन के लगभग दस बजे वह गोबरहिया चौराहे पर पहुंचा, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में प्रियांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×