Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, BJP, Bargadwa 24-Mar-2026 01:27 PM

भाजपा नेता हत्याकांड, परिवार 25 को बरगदवा में करेगा धरना प्रदर्शन, पार्षद की गिरफ्तारी व अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की मांग

रूरल न्यूज नेटवर्क चिलुआताल इलाके में 17 मार्च की सुबह भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में हत्या करने के 2 आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद घटना की साजिश रचने के आरोप में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। पुलिस की कार्रवाई से अभी भी मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं हैं। परिजनों आरोप है कि बरगदवां के पार्षद का इस घटना में पूरा सहयोग है। पार्षद की गिरफ्तारी की मांग की है। बरगदवां के रहने वाले राधेश्याम चौधरी का कहना है कि पुलिस ने सही कार्रवाई की है। भाजपा को बदनाम करने के लिए दूसरी पार्टी से जुड़े लोग पार्षद को फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। जबकि उनका इस घटना से कोई लेना देना नहीं है।

बरगदवा के ही राजमणि का कहना है कि पुलिस जांच कर सही दिशा में कार्रवाई कर रही है। साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। कुछ लोग इस केस को भटकाना चाह रहे हैं। पुलिस की भी जांच में अभी तक पार्षद की संलिप्तता कहीं नहीं मिली है।

Image Source Here...

सीएम को भेजा पत्र, 25 को करेंगे प्रदर्शन

भाजपा नेता की पत्नी सुशीला देवी ने सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया है कि नामजद मुकदमा लिखवाने के बाद भी पार्षद को बचाया जा रहा है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई।

मांग करते हुए कहा कि पार्षद की गिरफ्तारी करके उनकी 80 करोड़ की अवैध संपत्ति पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसा नहीं हुआ तो 25 मार्च को बरगदवा में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के लिए चौहान समाज में भी मैसेज भेजे जा रहे हैं। 25 मार्च को सभी को बरगदवा में एकत्रित होने के लिए कहा गया है।

इनके खिलाफ दर्ज किया गया है मुकदमा

सुशीला देवी की तहरीर पर दीपक गौड़, पार्षद धर्मदेव चौहान, मुनीब चौहान, लालजी यादव उर्फ गट्टू, धर्मपाल चौहान, अमर सिंह चौधरी, मोनू पांडेय, सत्येंद्र चौधरी उर्फ टिल्लू, अभय पांडेय व दो तीन अन्य के खिलाफ घटना वाले दिन ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

नामजद आरोपियों में संलिप्तता मिलने पर दीपक गौड़ और लालजी यादव उर्फ गट्‌टू को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया गया है। इसके अलावा अन्य नामजद की संलिप्तता की जांच चल रही है। इस मामले में असलहा देने वाले आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है।

21 मार्च को पकड़े गए 6 और आरोपी

भाजपा नेता की हत्या की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने 21 मार्च को 06 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनकी पहचान चिलुआताल के बरगदवा निवासी दीपक गौड़, लालजी यादव उर्फ गट्‌टू, शेषनाथ यादव, अंकित यादव, देवव्रत यादव और एक बाल अपचारी के रूप में हुई। बाल अपचारी ने राज की खून से सनी जैकेट जलाई थी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×