Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Naya Savera 20-May-2026 03:08 PM

आपस में मिलाए जाएंगे नया सवेरा के दोनों हिस्से. GDA उपाध्यक्ष ने निरीक्षण के बाद दिया निर्देश, एक नया व्यू डेक बनेगा

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने लोकार्पण के 9 महीने बाद भी नया सवेरा के भाग एक एवं दो को आपस में न जोड़ने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने जल्द ही दोनों हिस्सों को जोड़ने का निर्देश दिया है। उसके बीच लगी बैरिकेडिंग को हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) तैयार कर नया सवेरा भाग दो की देखरेख सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपाध्यक्ष मंगलवार को रामगढ़ताल और नौका विहार क्षेत्र का निरीक्षण करने निकले थे। उन्होंने नौका विहार जेटी के सामने से नया सवेरा फेज 1, चिड़ियाघर की ओर से नया सवेरा फेज 2 तक पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 10 के पास ताल किनारे खाली पड़ी भूमि पर नया व्यू डेक बनाने का निर्देश दिया। जिससे पर्यटक और स्थानीय लोग ताल के सुंदर दृश्य का आनंद ले सकें।

Image Source Here...

प्लेटफार्म नंबर 9 10 पर ताल की ओर सीढ़ियों के पास स्टेनलेस स्टील की रेलिंग लगाकर योग क्लास शुरू कराने का निर्देश दिया। नौका विहार फेज एक में सार्वजनिक सुविधा बढ़ाने के लिए यूरिनल और शोचालय निर्माण के निर्देश भी दिए। उन्होंने फेज एक में निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर रैंप की दीवारों और बेंचों के नीचे टूटे ग्रेनाइट पत्थरों पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कराई जाए। उसकी फोटोग्राफी कर रिकार्ड तैयार कराया जाए।

नजारत अनुभाग को नौका विहार फेज-1 में डिवाइडर पर लगे कर्व स्टोन और ग्रिल की पेंटिंग कराने, क्षतिग्रस्त कैनोपी की टेंसाइल मेम्ब्रेन बदलने और प्लेटफार्म नंबर-10 के पास जिम उपकरणों की मरम्मत या नए उपकरण लगाने का निर्देश दिया। इसके अलावा सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से लग रहे ठेले-खोमचों को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए अभियान चलाकर इन्हें हटाने का निर्देश दिया।

पंप स्टेशन की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई गई। अधिकारियों को जल निगम से समन्वय कर किसी प्रकार की लीकेज की जांच कराने के निर्देश देने के साथ ही पूरे नया सवेरा क्षेत्र में सफाई पर विशेष जोर देने को कहा। लोकार्पण के नौ माह बाद भी नया सवेरा फेज दो को फेज से नहीं जोड़ पाने पर उपाध्यक्ष ने तत्काल आरएफपी जारी कर नया सवेरा फेज दो की देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही दोनों फेज के बीच में लगी अस्थाई दीवार हटाने को कहा।

पैडलेगंज से नौकायन तक फुटपाथ की होगी मरम्मत सुबह मार्निंग वाक करने वालों के लिए राहत वाली सूचना है। दो साल से टूटे पड़े फूटपाथ की जीडीए मरम्मत कराएगा। साथ ही जेटी का सुंदरीकरण भी कराएगा। इस संबंध में जीडीए उपाध्यक्ष ने निर्देश जारी कर दिए हैं। उधर दिग्विजयनाथ पार्क में क्षतिग्रस्त हो चुके ओपन जिम के सभी उपकरण बदलने का काम शुरू हो गया।

फूड स्ट्रीट के सामने नहीं लगेंगे ठेले-खोमचे जीडीए उपाध्यक्ष ने नौकायन मुख्य द्वार के पास जीडीए द्वारा विकसित किए गए फूड स्ट्रीट के सामने अवैध तरीके से लग रहे ठेले-खोंमचे हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने अभियान शुरू करने को कहा।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×