Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, humidity • गोरखपुर / चरगांवा • 09-06-2026

सुबह से तेज धूप- साफ आसमान, 62% से ज्यादा नमी ने बढ़ाई परेशानी, कल से बदल सकता है मौसम

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में गर्मी और उमस ने एक बार फिर लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह से ही आसमान साफ है और तेज धूप निकल रही है। हवा में नमी की मात्रा 62 प्रतिशत से अधिक होने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह के समय तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन उमस की वजह से गर्मी का एहसास इससे कहीं ज्यादा हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन बढ़ने के साथ धूप और तेज होगी। इससे तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। तेज धूप और नमी के कारण दोपहर के समय लोगों को ज्यादा परेशानी हो सकती है।

Image Source Here...

बुधवार से राहत मिलने के संकेत

मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि लगातार गर्मी और उमस का सामना कर रहे लोगों को बुधवार से राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसून गतिविधियों के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में बादल छाने शुरू होंगे और जिले के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवा और आंधी चलने की भी संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज होंगी। इसके असर से बादल बनने और बारिश की स्थिति मजबूत होगी। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है, जिससे दिन की गर्मी के साथ रात में महसूस हो रही उमस से भी लोगों को राहत मिलेगी।

आठ दिनों से 38 डिग्री से ऊपर बना हुआ है पारा

गोरखपुर में जून की शुरुआत से ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। पिछले आठ दिनों से अधिकतम तापमान लगातार 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। 2 और 3 जून को सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी, जब तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि बीच-बीच में मामूली गिरावट आई, लेकिन उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:23
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब