Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Cabinet Minister • गोरखपुर / चरगांवा • 04-06-2026

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सर्किट हाउस पहुंचे, जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में हुए शामिल

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर में बृहस्पतिवार को यूपी के जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सर्किट हाउस पहुंचे। साथ में सांसद रवि किशन समेत भाजपा के अन्य नेता मौजूद रहे। मंत्री यहां केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर गोरखपुर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संगठन की कोर कमेटी और जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक में शामिल हुए।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने काँग्रेस और विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी को दल नहीं है। इनकी कोई विचारधारा नहीं रहती है। ये लोग बस दोस्तीकरण की राजनीति करते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि- देखिए 7 जून को नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार को 7 जून को 12 साल पूरे हो रहे हैं। नेहरू से अधिक समय तक देश में राज करने वाला अगर कोइ प्रधानमंत्री का नाम आएगा तो वो नरेंद्र मोदी जी का आएगा।

भाजपा की सरकार ने सेवा और तपस्या के भाव से हर योजना को पंक्ति में खड़े उस अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाया है। 12 साल पूरा होने पर पार्टी ने कुछ कार्यक्रम तय किए हैं। इसी के बीच योगी जी का भी 5 जून को जन्मदिन है।

Image Source Here...

5 जून से लेकर 21 जून तक के कार्यक्रम तय किए गए हैं। 5 जून को वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान होगा। सरकारी स्कूल, सभी कार्यालय में यह अभियान जोरो शोरों पर चलाया जाएगा। दूसरा अभियान सभी से जनसम्पर्क करना है। समाज में सभी वर्गों के प्रतिष्ठित लोगों के जोड़ने का काम किया जाएगा। इसके लिए सांसद विधायक को नेतृत्व करना होगा।

11 जून-14 जून तक हमारा मीडिया संवाद होगा। इसमें केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धि और राज्य सरकार के 9 साल की उपलब्धि को जनता के बीच प्रचार प्रसार करना है। ऐसी ही अन्य जनकल्याणकारी संदेश लोगों तक पहुंचाया जाएगा। आज देश के अंदर जो वंशवाद की पार्टियां समाप्त हो गई हैं। काँग्रेस और सपा हैं ये दल नहीं है। इस पार्टी का कोइ विचार नहीं है। ये सभी लोग बस तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:38
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब