-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क।
गोरखपुर के हनुमान
प्रसाद पोद्दार कैंसर
हॉस्पिटल की ओर
से पूर्वोत्तर रेलवे
के यांत्रिक कारखाना
परिसर में कैंसर
जागरूकता और स्वास्थ्य
जांच शिविर का
आयोजन किया गया।
इस शिविर का
उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिजनों में कैंसर
और जीवनशैली से
संबंधित बिमारियों के
प्रति जागरूकता बढ़ाने
के साथ समय पर बीमारी
की पहचान करना
था। कार्यक्रम के
अंतर्गत मौखिक (ओरल),
स्तन (ब्रेस्ट) और
गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल)
कैंसर सहित अन्य
सामान्य स्वास्थ्य जांच
की गई।
282 लोगों
की हुई जांच
शिविर में कुल
282 लोगों की जांच
की गई, जिन्हें
विशेषज्ञ चिकित्सकों ने जरुरी
परामर्श भी दिया।
इस सेशन में
कैंसर की शुरूआती
पहचान, लक्षण, रोकथाम
और समय पर इलाज के
महत्व पर विस्तार
से जानकारी दी
गई।
इस सफल आयोजन
के लिए विशेष
सहयोग और मार्गदर्शन
के लिए डॉ. सुनील कुमार
शर्मा, मुख्य कारखाना
प्रबंधक, गोरखपुर, अनुज मिश्रा,
उप मुख्य यांत्रिक
अभियंता (वर्क्स), रवि मिश्रा
और विनय श्रीवास्तव,
सहायक कार्मिक अधीक्षक
का विशेष योगदान
रहा।
कार्यक्रम के आयोजन
में रेलवे मेंस
यूनियन की महत्वपूर्ण
भूमिका रही, जिनमें
प्रदीप कुमार श्रीवास्तव
(मंडल मंत्री), अनिल
कुमार निषाद (मंडल
अध्यक्ष),राहुल सिंह,
अनिल सिंह विशेन,
अनिल यादव, प्रण
शाही एवं नित्यानंद
पांडेय प्रमुख रूप
से शामिल रहे।
हनुमान प्रसाद पोद्दार
कैंसर हॉस्पिटल के
सचिव ने बताया-
शिविर के सफल संचालन में
हनुमान प्रसाद पोद्दार
कैंसर अस्पताल और
शोध संस्थान (HPPCH) की
चिकित्सकीय टीम का
विशेष योगदान रहा,
जिसमें डॉ. मीनाक्षी
राय, डॉ. पलाश
जायसवाल, आयुष श्रीवास्तव,
गिरजेश्वरी, प्रिया, अंकित और
रामसुंदर शामिल रहे,
जिन्होंने पूरे शिविर
के दौरान समर्पित
भाव से सेवाएं
प्रदान कीं।
इसके अलावा, कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग, AIIMS गोरखपुर का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे शिविर को और अधिक प्रभावी बनाया जा सका। HPPCH द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाने का संकल्प दोहराया गया।