Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Central, showroom 15-Mar-2026 01:56 PM

सेन्टल बिल्डिंग का शुभारंभ, मार्डन शापिंग बिजनेस सेंटर में हल्दीराम समेत कई ब्रांड के खुलेंगे शो रूम

रूरल न्यूज नेटवर्क गोलघर इलाके में अत्याधुनिक व्यवसायिक भवन ‘गोलघर सेन्ट्रल’ का शुभारंभ किया गया। आर्किड ग्रीन इन्फ्रासिटी की ओर से तैयार इस भवन का उद्घाटन भू-स्वामी परिवार के सदस्यों और कंपनी के पदाधिकारियों ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम में शहर के कई व्यापारी और गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

भवन का निर्माण भू-स्वामी संगम नारायन लाल, शोभित नारायन लाल, सुमन नारायन लाल और श्यामल नारायन लाल श्रीवास्तव ने अपने पूर्वज स्व. राम नारायन लाल, स्व. कैलाश नारायन लाल, स्व. प्रकाश नारायन लाल और स्व. सूरज श्रीवास्तव की स्मृति में कराया है। भवन को आधुनिक मानकों के अनुसार तैयार किया गया है, ताकि यहां व्यापार करने वालों और आने वाले ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Image Source Here...

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है भवन

 सात तलों में बने इस व्यवसायिक भवन में कई आधुनिक सुविधाओं का प्रबंध किया गया है। परिसर में वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था की गई है। भवन में तीन लिफ्ट लगाई गई हैं और लोगों की सुविधा के लिए स्वचलित सीढ़ी भी लगाई गई है। इसके अलावा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर तल पर अग्निशमन यंत्र लगाए गए हैं और आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी के लिए दो सीढ़ियों की व्यवस्था की गई है।

नामी कंपनियों के शोरूम खुलने की तैयारी

 ‘गोलघर सेन्ट्रल’ में कई नामी कंपनियों के शोरूम खोलने की तैयारी भी शुरू हो गई है। देश के प्रसिद्ध ब्रांड हल्दीराम ने यहां अपना रिटेल काउंटर खोलने की सहमति दे दी है। इसके अलावा अन्य कई ब्रांडेड कंपनियों के साथ भी बातचीत अंतिम चरण में बताई जा रही है। इससे आने वाले समय में गोलघर क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Image Source Here...

पूजन-अर्चन के साथ किया गया शुभारंभ

उद्घाटन अवसर पर आर्किड ग्रीन इन्फ्रासिटी के डायरेक्टर प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मनोज पाठक, दीपक सिंह, श्रवण कुमार अग्रवाल, राहुल मणि, संजय मणि, राजकुमार डालमिया, संदीप गोयल और कमल कुमार मंझानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर भवन का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शहर के कई व्यापारी और गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×