BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chaminda Vaas, Wasim, Jaffer • गोरखपुर / चरगांवा • 06-03-2026

8 दिनों तक क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे चमिंडा वास, वसीम जाफर, प्रकाश, 19 से 26 मार्च तक होगा विशेष शिविर

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट चमिंडा वास, वसीम जाफर, मुंबई रणजी के पूर्व कोच विनायक सामंत, यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों के कोच ज्वाला सिंह 8 दिनों तक क्रिकेट खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देंगे। इसकी तैयारी की जा रही है। मेडिकल रोड स्थित प्रकाश क्रिकेट ग्राउंड पर यह विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।

Image Source Here...

इस शिविर में खिलाड़ी पंजीकरण कराकर हिस्सा ले सकते हैं। पंजीकरण www.mcccricket.com पर किया जा सकते है। बालक एवं बालिका दोनों वर्गों के लिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जएगा। यह शिविर ज्वाला स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जाएगा।

शिविर की तैयारियों में जुटे डा. विनय सक्सेना ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को क्रिकेट की बारीकियां सिखायी जाएंगी। उन्हें बताया जाएगा कि टॉप लेवल क्रिकेट के लिए तैयारी कैसे करें। प्रोफेशनल क्रिकेट की तकनीक, मानसिकता और फिटनेस के बारे में बताया जाएगा। शिविर में आने वाले बच्चे उच्च स्तरीय कोचिंग का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे।

कौन करा सकेगा पंजीकरण

इसमें अंडर-14, अंडर-16 एवं अंडर -19 वर्ग के बालक एवं बालिका क्रिकेट खलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत खिलाड़ियों को ही शिविर में मौका दिया जाएगा। डा. विनय सक्सेना ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ियों से क्रिकेट की बारीकियां सीखने का अवसर मिलेगा। उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर भी खिलाड़ी प्रोत्साहित हो सकेंगे।

चमिंडा वास यहां आ रहे हैं। यह श्रीलंका क्रिकेट टीम के काफी प्रमुख चेहरा रहे हैं। लंबे समय तक तेज गेंदबाज के रूप में श्रीलंकाई टीम का हिस्सा रहे। इसी तरह वसीम जाफर भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे हैं। यहां आने वाले विनायक सावंत मुंबई रणजी टीम के पूर्व कोच हैं। ज्वाला सिंह ग्लोबल क्रिकेट कोच हैं। उन्होंने यशस्वी जायसवाल, पृथ्वी शॉ, युवराज समरा, अमन मोखाड़े एवं दिव्यांश सक्सेना जैसे खिलाड़ियों को भी कोचिंग दी है। खिलाड़ियों ने कहा कि वे नए खिलाड़ियों से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:11
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।