Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Temperature 23-Jan-2026 01:01 PM

गोरखपुर में बारिश के आसार:तापमान में होगी गिरावट, तेज ठंडी हवा से सर्दी और गलन बढ़ने की संभावना

रूरल न्यूज़ नेटवर्क गोरखपुर में भीषड़ ठंड के बाद अब मौसम में धीरे- धीरे सुधार हो रहा है। कोहरा कम होने और धूप खिलने की वजह से लोगों को ठंड से बेहद राहत है।

हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले एक- दो दिनों में बारिश हो सकती है। जिसकी वजह एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही तेज ठंडी हवा के कारण सर्दी और गलन बढ़ेगी।

मौसम वैज्ञानिक कैलाश पांडेय ने बताया है कि 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। वहीं बादल गरजने और पत्थर को लेकर विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।

अनुमान है कि 27 जनवरी तक यही स्थिति बनी रह सकती है। पहाड़ों पर होने वाली बारिश और बर्फबारी का असर अगले तीन दिनों तक पूर्वी यूपी में महसूस होगा। हालांकि व्यापक बारिश की संभावना फिलहाल कम बताई जा रही है।

Image Source Here...

अधिकतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शहर में आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जो कल के अपेक्षा लगभग 2 डिग्री कम है।

ट्रेनों की स्थिति में अब भी सुधार नहीं

 गोरखपुर में कोहरा कम होने और मौसम सही होने के बावजूद ट्रेनें अपने समय से लेट रह रही हैं। बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली12556 गोरखधाम एक्सप्रेस अपने समय से दो घंटे की देरी से पहुंची।

इसके साथ ही 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी सुपर फास्ट स्पेशल अपने समय से लगभग छह घंटे,15049 पूर्वांचल एक्सप्रेस लगभग एक घंटे, 55032 गोंडा- गोरखपुर पैसेंजर दो घंटे, 14604 जनसाधारण एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे,12212 मुजफ्फरपुर गरीब रथ दो घंटे 45 मिनट,02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल लगभग चार घंटे, 02563 बराैनी-नई दिल्ली स्पेशल तीन घंटे 23 मिनट, 13019 बाघ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंचा। इसके सहित लगभग दस ट्रेनें देरी से पहुंची।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×