BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Chemical • गोरखपुर / चरगांवा • 12-06-2026

AI से हाईटेक होगी केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई, MMMUT के स्टूडेंट सीखेंगे रिफाइनरी की एडवांस टेक्नोलॉजी, कैंपस में बनेगी हाईटेक लैब

रूरल न्यूज नेटवर्क। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के केमिकल इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पेट्रोलियम रिफाइनरी और केमिकल इंडस्ट्री की एडवांस टेक्नोलॉजी सीखेंगे। तेजी से बदल रहे इंडस्ट्रियल ट्रेंड को देखते हुए विश्वविद्यालय ने पढ़ाई को हाईटेक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब स्टूडेंट्स को क्लासरूम नॉलेज के साथ AI, ऑटोमेशन और डाटा बेस्ड स्मार्ट सिस्टम की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी मिलेगी।

कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा के निर्देश पर तैयार हो रहे इस प्लान का उद्देश्य स्टूडेंट्स को फ्यूचर इंडस्ट्री की डिमांड के हिसाब से तैयार करना है। विश्वविद्यालय का मानना है कि आने वाले समय में रिफाइनरी, केमिकल और पेट्रोकेमिकल सेक्टर में AI टेक्नोलॉजी का रोल तेजी से बढ़ेगा। ऐसे में स्टूडेंटों को पहले से इन एडवांस सिस्टम पर काम करने की ट्रेनिंग देना जरूरी है।

स्मार्ट रिफाइनरी सिस्टम पर काम करना सीखेंगे स्टूडेंट्स

केमिकल इंजीनियरिंग विभाग इस नई ट्रेनिंग का पूरा मॉडल तैयार कर रहा है। पेट्रोलियम रिफाइनिंग, थर्मोडायनामिक्स, मास ट्रांसफर और फ्लूइड मैकेनिक्स जैसे कोर सब्जेक्ट्स को AI टेक्नोलॉजी से कनेक्ट किया जाएगा। स्टूडेंट्स को बताया जाएगा कि कैसे AI की मदद से रिफाइनरी में प्रोडक्शन कंट्रोल, एनर्जी मैनेजमेंट, मशीन मॉनिटरिंग और प्रोसेस ऑप्टिमाइजेशन किया जाता है। 

कैंपस में तैयार होगी एडवांस लैब

MMMUT में जल्द ही आधुनिक AI बेस्ड लैब तैयार करने की योजना है। इसमें स्टूडेंट्स को रियल टाइम डाटा एनालिसिस, प्रोसेस सिमुलेशन, प्रेडिक्टिव मॉडलिंग और इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन की हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी जाएगी। इससे स्टूडेंट केवल थ्योरी तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले सिस्टम पर काम करना सीखेंगे।

Image Source Here...

इंडियन ऑयल और HPCL जैसी कंपनियों से जुड़ने की तैयारी

स्टूडेंट्स को बेहतर इंडस्ट्री एक्सपोजर देने के लिए विश्वविद्यालय बड़ी कंपनियों से कोलैबोरेशन की दिशा में भी काम कर रहा है। इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी कंपनियों के साथ बातचीत की तैयारी है। समझौता होने के बाद स्टूडेंट्स को इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप और रिसर्च के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

AI टेक्नोलॉजी से बदल रहा केमिकल सेक्टर

आज दुनियाभर की बड़ी रिफाइनरी और केमिकल कंपनियां AI आधारित सिस्टम अपना रही हैं। इनका इस्तेमाल प्रोडक्शन बढ़ाने, खर्च कम करने, मशीनों की खराबी पहले पहचानने और सेफ्टी सिस्टम मजबूत करने में किया जा रहा है। इसी बदलाव को देखते हुए MMMUT अपने स्टूडेंट्स को नई टेक्नोलॉजी के लिए तैयार कर रहा है।

कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने कहा, इंडस्ट्री तेजी से AI और ऑटोमेशन की ओर बढ़ रही है। हमारा प्रयास है कि स्टूडेंट्स को बदलते समय की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाए। AI बेस्ड ट्रेनिंग और आधुनिक लैब के जरिए उन्हें इंडस्ट्री की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से जोड़ा जाएगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:09
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।