Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Chief Minister, Janta Seva 22-Jan-2026 03:44 PM

गोरखपुर में चलेंगी मुख्यमंत्री जनता सेवा बसें:11 ग्रामीण रूटों पर कम होगा किराया, मिलेगी सुविधा

परिवहन निगम गोरखपुर-बस्ती मंडल में मुख्यमंत्री जनता सेवा (कम किराया) बसें शुरू करने की तैयारी कर रहा है। ढाड़ापिपराइचगोरखपुर रूट समेत 11 ग्रामीण रूटों पर बसें चलेंगी। इससे गांवों से आने-जाने वाले यात्रियों को सस्ती और नियमित बस सुविधा मिलेगी। दरअसल, निगम ने पहले 22 रूटों का प्रस्ताव तैयार किया था। समीक्षा के बाद 11 रूटों पर मंजूरी दी गई। इन रूटों में गोरखपुर के अलावा बस्ती, देवरिया, सिद्धार्थनगर, महराजगंज और सोनौली क्षेत्र शामिल हैं।

Image Source Here...

पहले चरण में चलेंगी 25 बसें

योजना के पहले चरण में 25 बसों को दो से तीन फेरों में चलाने की तैयारी है। फिलहाल लक्ष्य है कि हर रूट पर कम से कम एक बस उपलब्ध रहे। आगे मांग के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस योजना में आठ लाख किलोमीटर चल चुकी बसों को शामिल किया जाएगा। इन बसों का किराया करीब 20 फीसदी कम किया जाएगा ताकि यात्रियों को कम खर्च में यात्रा सुविधा मिल सके।

सुबह जल्दी सेवा शुरू करने के लिए रात में गांव में विश्राम

बसें 100 किलोमीटर के अंदर चलेंगी और आखिरी फेरा पूरा होने के बाद ग्रामीण क्षेत्र में ही रुकेंगी। इससे अगले दिन सुबह जल्दी सेवा शुरू हो सकेगी। यह सुविधा स्कूल, कॉलेज, बाजार और अस्पताल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए उपयोगी होगी।

इस समय ग्रामीण यात्री अधिकतर ऑटो, टैक्सी और मैजिक पर निर्भर हैं, जिनका किराया अलग-अलग होता है। निगम का मानना है कि कम किराया और नियमित समय वाली सरकारी बसें यात्रियों को बेहतर विकल्प देंगी।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×