Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Adityanath • गोरखपुर / चरगांवा • 03-06-2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मंडलों की संयुक्त खरीफ गोष्ठी में हुए शामिल

रूरल न्यूज नेटवर्क मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एनेक्सी भवन सभागार में आयोजित तीन मंडलों की संयुक्त खरीफ गोष्ठी में शामिल हुए। सुबह 10:30 बजे शुरू हुई गोष्ठी में कृषि, पशुपालन समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव, गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के कमिश्नर, डीएम, सीडीओ, संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रगतिशील किसान मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव हुए हैं, जिससे अन्नदाता किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है। किसान समाज और राष्ट्र की मुख्यधारा से जुड़ते हुए आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Image Source Here...

योगी ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले किसानों की आत्महत्या के मामले अधिक थे, लेकिन इसके बाद उनमें कमी आई है। सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार करीब 3000 करोड़ रुपए अपने खजाने से खर्च कर रही है। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कोविड काल के दौरान किसानों की ताकत और योगदान पूरे देश ने देखा है। आने वाले समय में भी हमें विश्वास है कि किसान समाज और देश के सामने आने वाली हर चुनौती का मजबूती से मुकाबला करेंगे।

गीडा में फैक्ट्री कॉम्पेक्स का लोकार्पण

गोष्ठी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री 11.30 बजे के करीब गोरखपुर के औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GIDA) के सेक्टर-13 में बने फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। 42 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से बनकर इस फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसमें प्लग एंड प्ले आधार पर रेडीमेड गारमेंट की सुविधा मिलेगी। लगभग 80 उद्यमियों को यहां जगह आवंटित की जाएगी। इस अवसर पर सीएम योगी, गीडा औद्योगिक क्षेत्र में एलआईजी-ईडब्ल्यूएस आवासीय परिसर का उद्घाटन करने के साथ करीब 208 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:43
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब