-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। पूर्वांचल जैसे विशाल और विविध भू-भाग को हमेशा से एक अत्याधुनिक, विश्वसनीय और समर्पित टर्शियरी केयर सेंटर की आवश्यकता महसूस हो रही थी। एक ऐसा केंद्र जहां मरीजों को बड़े शहरों की ओर भागने की आवश्यकता न पड़े और जीवन रक्षक उपचार घर के पास ही उपलब्ध हो।
इसी दूरदर्शी सोच ने सिटी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल को जन्म दिया। इस संस्थान की नींव तीन व्यक्तियों की साक्षा प्रतिबद्धता और सपनों से बनी। डा. ए. के. मल्ल एक संवेदनशील चिकित्सक, डा. विमलेश कुमार चिकित्सक व जनसेवक एवं श्रीमति प्रज्ञा प्रेषित वहिकर एक सफल उद्यमी इन तीनों के मन से एक ही विचार आता था कि महानगर होते हुए लोग लखनऊ, दिल्ली की ओर इलाज कराने क्यों जाते हैं। जब भी उक्त तीनों लोग एक साथ होते इस विषय पर एक बहस हो ही जाती थी।
पूर्वांचल के लोगों को समस्त चिकित्सा की सुविधा के लिए सिटी हास्पिटल का ढांचा तैयार किया गया। तीनों की संयुक्त जोड़ी ने अपने परिचित चिकित्सकों से जब इस ढांचे के बारे में अपनी राय रखी तो सभी चिकित्सकों ने इस पर अपनी-अपनी सहमति व्यक्त की। बस फिर क्या था, आखिरकार वह दिन भी आ गया जब सिटी सुपर स्पेशियलिटी के सपने ने मूर्त रूप ले लिया। आज कुछ ही वर्षों में यह अस्पताल न केवल गोरखपुर का बल्कि पूर्वांचलवासियों के विश्वास का पर्याय बन चुका है।
उत्कृष्ट विशेषज्ञों की टीम
सिटी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के प्रत्येक विभाग में वरिष्ठ विशेषज्ञों की टीम कार्यरत है, जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्टता के स्तंभ माने जाते हैं।
विदित हो कि गैस्ट्रोएंटरोलाजी डा. विवेक मिश्र, यूरोलाजी डा. रितेश सिंह, डा. वत्सल भूषण गुप्ता, नेफ्रोलाजी डा. एस्सार खान, पीडियाट्रिक्स और नीओनेटल केयर डा. विशाल त्रिपाठी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. अनामिका शुक्ला व डा. नूतन जीना, पीडियाट्रिक्स सर्जरी डा. रविकेश द्विवेदी, एनेस्थीसिया एवं क्रिटिकल केयर डा. आदित्य लांबा व डा. विकास नारायण सिंह, रेडियोलाजी डा. के. अहमद, पैथोलाजी डा. पूर्णिमा सिंह व डा. आकांक्षा दूबे, न्यूरोलाजी डा. संतोष कुमार सिंह, न्यूरो सर्जरी डा. सौरभ श्रीवास्तव, कैंसर केयर डा. क्यू. बेग आदि चिकित्सक मरीजों को अपनी बेहतर सेवाओं के माध्यम से संतुष्ट कर रहे हैं। सिटी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल का कार्डियोलाजी विभाग पूर्वांचल के सबसे मजबूत एवं उन्नत विभागों में से एक है।
हास्पिटल में तीन वरिष्ठ कुशल इंटरवेंशनल कार्डियोलाजिस्ट कार्यरत हैं। इनमें डा. अभिषेक अग्रवाल, डा. गौरव एन. गुप्ता व डा. कुनाल सिंह की विशेषज्ञता ने अस्पताल को हृदय रोक उपचार में एक विश्वसनीय और सक्षम केंद्र बनाया है। चिकित्सकों के अलावा ईएमओे स्टाफ, पैरामेडिकल टीम, नर्सिंग स्टाफ और मैनेजमेंट टीम के मरीजों के साथ मधुर व्यवहार को भी खूब सराहना मिलती है।
इसी सामूहिक समर्पण ने इस अस्पताल को लोगों के दिलों में एक अलग पहचान दी है। डा. ए.के. मल्ल, डा. विमलेश कुमार और श्रीमती प्रज्ञा प्रेषित वहिकर ने संयुक्त रूप से रूरल न्यूज नेटवर्क के संवाददाता को बताया कि वह सपना जो कभी एक विचार था, आज पूर्वांचल के स्वास्थ्य परिदृश्य को नई दिशा दे रहा है। सिटी सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल न केवल एक संस्थान है बल्कि सेवा, समर्पण और विश्वास की एक भावना है।
डा. ए.के. मल्ल, एमडी, सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल
सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के एमडी चिकित्सक डॉ. ए.के. मल्ल ने बताया कि यह हॉस्पिटल कभी एक विचार हुआ करता था जो आज मूर्त रूप ले चुका है। सेवा भाव हमारा प्रमुख उद्देश्य है। आर्थिक रूप से गरीबों को भी वही वरीयता दी जाती है जो अन्य मरीजों को दी जाती है। तथा संभव जो भी सहयोग होता है हॉस्पिटल के सभी स्टाफ भरपूर सहयोग करते हैं।
डॉ अनामिका शुक्ला, गायनी।
डॉ अनामिका शुक्ला गायनी स्पेशलिस्ट का कहना है कि मरीजों की संतुष्टि के कारण ही आज हमारा हॉस्पिटल दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की की ओर अग्रसर है। कम खर्चे में उच्चतम इलाज हमारी प्राथमिकता है। मेरा मानना है कि इलाज से ज्यादा डॉक्टर और स्टाफ के चेहरे की हंसी ही मरीज को आधा फिट कर देती है। शायद ही कारण है कि मरीजों की संख्या में अभी यहां काफी बढ़ोतरी हो रही है।
भोला निवासी पादरी बाजार।
पादरी बाजार के निवासी भोला बताते हैं कि वर्ष 2022 में मेरे बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। आनंद फौरन में किसी की सलाह पर मैं सिटी हॉस्पिटल पहुंचा। 70000 रुपए का बिल बना था। मेरे पास केवल 65000 ही थे जिस पर डॉक्टर ने ₹5000 मेरे माफ कर दिए थे। तब से आज तक में कोई भी मरीज मेरी जानकारी में आता है तो मैं सिटी हॉस्पिटल ही जाने की सलाह देता हूं।