-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ ने
दिवंगत पत्रकार विवेक
अस्थाना के परिवार
को विवेकाधीन कोष
से पांच लाख
रुपये की आर्थिक
सहायता प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ
मंदिर में अस्थाना
की पत्नी निहारिका
और बच्चों दिव्य
और देव से मुलाकात की और कठिन समय
में सहयोग का
भरोसा दिया।
दरअसल, स्वर्गीय विवेक अस्थाना
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस
क्लब के आजीवन
सदस्य, पत्रकार और
रंगकर्मी थे। 5 जनवरी
को हार्ट अटैक
से निधन के बाद परिवार
आय के मुख्य
आधार से वंचित
हो गया। अस्थाना
ने नाट्यकला, पत्रकारिता
और सांस्कृतिक गतिविधियों
में लंबे समय
तक सक्रिय भूमिका
निभाई और स्थानीय
मीडिया जगत में सम्मानित रहे।
प्रेस क्लब का अनुरोध
और त्वरित प्रतिक्रिया
परिवार की सहायता
के लिए गोरखपुर
जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब
की ओर से बुधवार दोपहर
मुख्यमंत्री को प्रार्थना
पत्र देकर अनुरोध
किया गया था। अनुरोध के
19 घंटे के भीतर आर्थिक सहायता
स्वीकृत कर दी गई। गुरुवार
सुबह मुख्यमंत्री ने
स्वयं चेक परिवार
को सौंपा। प्रेस
क्लब ने इसे त्वरित और
संवेदनशील निर्णय बताया।
मुख्यमंत्री ने मुलाकात
के दौरान बच्चों
से पढ़ाई की
जानकारी ली और मन लगाकर
पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री
ने परिवार को
आश्वस्त किया कि आवश्यक सहयोग
उपलब्ध कराया जाएगा।
अधिकारियों को भी
स्थिति से अवगत कराया गया।
पत्रकार और सांस्कृतिक जगत
की प्रतिक्रिया
गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब
के सदस्यों ने
बताया कि विवेक
अस्थाना पत्रकारिता और
रंगमंच दोनों क्षेत्रों
में सक्रिय रहे
और उनकी प्रतिभा
की सराहना होती
रही। निधन के बाद पत्रकार
समुदाय तथा सांस्कृतिक
संगठनों ने परिवार
के लिए सहायता
की मांग की थी।
जनप्रतिनिधि
और अधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रदीप शुक्ल, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह समेत पत्रकार और अधिकारी मौजूद रहे।