BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Bandhu Singh • गोरखपुर / चरगांवा • 04-04-2026

सीएम करेंगे बंधु सिंह पार्किंग और घंटाघर स्मारक का उद्घाटन, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन, अलर्ट मोड में नगर निगम

रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर में 5 अप्रैल को सीएम योगी अलग अलग कार्यक्रम में पहुचेंगे। सबसे पहले वो बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग एवं कमर्शियल बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह घंटाघर के सौंदर्यीकरण तथा पांडेयहाता में प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के भूमि पूजन करके आधारशिला रखेंगे।

Image Source Here...

इसी को देखते हुए नगर आयुक्त ने नगर निगम की पूरी टीम के साथ कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। इन सभी कार्यों को समय पर और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने पूरे रूट की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों पर कहीं भी गंदगी न दिखे और नियमित रूप से सफाई कराई जाए। इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया, ताकि रात के समय भी पूरा क्षेत्र रोशन रहे।

घंटाघर और बंधू सिंह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को आकर्षक तरीके से सजाने के लिए भी विशेष तैयारियां करने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से पूरी करने पर जोर दिया गया।

Image Source Here...

नगर आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम से जुड़े सभी कार्य समय से पहले पूरे कर लिए जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने और समन्वय बनाए रखने की भी सलाह दी।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:34
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।