Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, festival, Bharat Seva Ashram 25-Mar-2026 02:09 PM

भारत सेवा आश्रम संघ के वासंती वार्षिक महोत्सव में सीएम योगी होंगे शामिल

रूरल न्यूज नेटवर्क दाऊदपुर स्थित भारत सेवा आश्रम संघ के वासंती वार्षिक महोत्सव में सीएम योगी शामिल होंगे। चैत्र नवरात्रि में यहां हर साल बंगाली रीती- रिवाज से दुर्गा पूजा होती है। इस दौरान महासप्तमी के कार्यक्रम में सीएम भी शामिल होने जा रहे हैं।

जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम 4:30 बजे के आसपास वे मंदिर पहुंचेंगे। उसके बाद पूजा-अर्चना कर मंदिर के हॉल में संबोधित करेंगे। इसके बाद स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी सचिंद्र नाथ सान्याल की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

Image Source Here...

संघ की ओर से चैत्र नवरात्रि में हर साल भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार यह 19वां वार्षिक महोत्सव है। जिसकी शुरुआत षष्टी यानि 24 मार्च से हुई है। इस दिन मां दुर्गा का पट खुलता है। उसके बाद दशमी तक अलग- अलग अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

नवमी तक होगा आयोजन

 25 मार्च को महासप्तमी के अवसर पर सुबह 8:43 बजे तक नवपत्रिका प्रवेश और विधिवत पूजा होगी। शाम 7 बजे मां की आरती के बाद रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 मार्च को महाअष्टमी के दिन सुबह 10 बजे पुष्पांजलि, दोपहर 2:06 बजे से 2:54 बजे तक संधि पूजा और शाम 7 बजे मां और गुरुजी की महाआरती होगी।

27 मार्च को महानवमी और रामनवमी के अवसर पर दोपहर 12:21 बजे तक नवमी पूजा और व्रत समापन, साथ ही अन्नकूट उत्सव, कुमारी पूजन, हवन व महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

  • Image Source Here...

महादशमी पर निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा

महोत्सव का समापन 28 मार्च को महादशमी के अवसर पर होगा। इस दिन सुबह 10:27 बजे तक दशमी पूजा संपन्न कर दोपहर 2 बजे सिंदूर उत्सव और भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में सहभागिता कर मां दुर्गा और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×