BREAKING NEWS
गोरखपुर : राप्तीनगर वार्ड संख्या 80 में नवनिर्मित कल्याण मंडपम का 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी करेंगे लोकार्पण
गोरखपुर : वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर प्रबुद्ध वर्ग चौपाल ने किया बुजुर्गों का सम्मान, सम्मानित हुए ओम प्रकाश मिश्र (82 साल),रामाराव (88 साल), सीताराम यादव, के एन शुक्ल, उमाशंकर चंद, ब्रह्मदेव पाण्डेय, रवींद्र मोहन तिवारी, कमलाकांत श्रीवास्तव, प्रोफेसर
गोरखपुर : लाइन शिफ्टिंग के नाते जनप्रिय, हनुमंतनगर, मोती पोखरा, बशारतपुर, नीनाथापा,करीम नगर और सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र में 5 घंटे ठप रहेगी बिजली.
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, • गोरखपुर / चरगांवा • 04-04-2026

कल गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

रूरल न्यूज नेटवर्क। सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे। वह दो दिनों में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। घंटाघर में नगर निगम की ओर से बनाए गए शहीद बंधू सिंह मल्टीलेवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही विरासत गलियारा में विस्थापित हुए व्यापारियों के लिए प्रस्तावित शॉपिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास भी करेंगे।

सीएम कल दोपहर बाद लगभग 3 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सिंघड़िया जाएंगे। वहां मैत्री लान में भाजपा मालवीय नगर मंडल की ओर आयोजित 'युवा संवाद' कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। भाजपा महानगर की ओर से मंडल स्तर पर चार तरह के संवाद आयोजित किए जाएंगे। इनमें पहला कार्यक्रम युवा संवाद के रूप में होगा। इसके बाद अलग-अलग दौरों पर अलग-अलग मंडल में आयोजित महिला संवाद, प्रबुद्ध संवाद एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे।

Image Source Here...

इसके बाद सीएम घंटाघर स्थित शहीद बंधु सिंह स्मारक मल्टीलेवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स का लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ विरासत गलियारा के विस्थापित व्यापारियों के लिए प्रस्तावित शॉपिंग कांप्लेक्स का शिलान्यास भी किया जाएगा। इसके बाद सीएम गोरखनाथ मंदिर चले जाएंगे। वहां अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। सोमवार की सुबह सीएम जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद कुछ कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। इस दो दिवसीय दौरे पर सीएम भाजपा की नवगठित जिला कार्यकारिणी से मुलाकात भी कर सकते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
13:09
गोरखपुर : MMMTU की पूर्व छात्रा सेजल ने जीता एशियन चैम्पियनशिप में रजत पदक, इंसतांबुल में उठाया 92.5 किलो वजन
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर रोजाना चलेगी गोरखपुर-पुणे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, 16 अक्टूबर से 17 नवंबर के बीच
गोरखपुर : कलाद्वीप फाउंडेशन का कलाद्वीप महोत्सव 31 अक्टूबर को
गोरखपुर : त्योहारों के मद्देनजर मैहर स्टेशन पर होगा ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
गोरखपुर : जटेपुर में बनेगा 3.85 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम
गोरखपुर : अगले दो दिन में गोरखपुर और आसपास के इलाके में बारिश के आसार
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर में CM योगी 3 दिन विशेष अनुष्ठान करेंगे:कल महानिशा पूजा-हवन करेंगे, विजयादशमी पर शोभायात्रा की अगुवाई करेंगे
गोरखपुर : पंडालों में खुले पट: सिविल लाइन्स और बेतियाहाता में 21 फीट ऊंची प्रतिमाएं बनीं आकर्षण
गोरखपुर : रामगढ़ताल में कूदी महिला, दो राहगीरों ने बचाई जान
गोरखपुर : साइबर थाने को मिला नया भवन, एडीजी ने किया उद्घाटन
गोरखपुर : गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया बाबा गोरक्षनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के दर्शन।