Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, CMO, inspected, Khorabar 10-Mar-2026 03:14 PM

खोराबार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी CMO ने ली

रूरल न्यूज नेटवर्क केंद्र पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) दिवस का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही नगर निगम के डे केयर सेंटर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराकर बुजुर्गों के स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श की व्यवस्था की गई।

CMO डॉ. राजेश झा ने खोराबार PHC पहुंचकर पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के दौरान चल रही व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण काउंटर, प्रसव पूर्व जांच कक्ष, प्रयोगशाला, दवा वितरण काउंटर और परामर्श कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

माह की चार तिथियों पर मिलती है विशेषज्ञों की सेवा

CMO ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की एक, नौ, सोलह और चौबीस तारीख को गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रसव पूर्व जांच, परामर्श और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके साथ ही पैथालॉजिकल और रेडियोलॉजिकल जांच की सुविधा भी दी जाती है, ताकि गर्भावस्था के दौरान किसी भी संभावित जोखिम की समय रहते पहचान कर उपचार किया जा सके।

Image Source Here...

उन्होंने बताया कि सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जाते हैं। निरीक्षण के दौरान खोराबार के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद, जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता डॉ. सूर्य प्रकाश और बीपीएम शिवा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×