Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, CMO, government 20-Feb-2026 02:50 PM

CMO ने सरकारी-निजी अस्पतालों में ओटी का किया निरीक्षण, चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

रूरल न्यूज नेटवर्क। सिकरीगंज के न्यू राजेश हाईटेक हास्पिटल में मोतियाबिंद का आपरेशन होने के बाद आंखों की रोशनी जाने के मामले से हड़कंप मचा है। स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी अस्पतालों की ओटी (आपरेशन थियेटर) की औचक जांच शुरू की है।

मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डा. राजेश झा ने चार अस्पतालों की ओटी का निरीक्षण किया। इसमें जिला अस्पताल में आंखों की ओटी, जिला महिला अस्पताल में गाइनी ओटी और दो निजी अस्पतालों की आंखों की ओटी की जांच की।

उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में ओटी संक्रमित नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई का पूरा ध्यान दिया जाए। ओटी में प्रयोग होने वाले उपकरणों का स्टरलाइजेशन अनिवार्य रूप से किया जाए।

CMO ने चेतावनी दी कि अगर इन स्थानों पर संक्रमण का कोई भी कारक मिला तो सम्बन्धित अस्पताल के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अस्पतालों के ओटी में पहुंचकर संक्रमण से बचाव के उपायों को देखा एवं आवश्यक निर्देश दिये।

Image Source Here...

दर्जनों अस्पतालों की जांच पूरी

डॉ झा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों अस्पतालों में अलग-अलग टीम निजी अस्पतालों की ओटी की जांच कर चुकी है। जांच के दौरान जहां कहीं भी कमी मिल रही है संबंधित अस्पताल को चेतावनी दी जा रही है। चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा सीएमओ ने सरकारी अस्पतालों के लिए निर्देश दिया कि इंफेक्शन कंट्रोल के लिए किसी सामग्री की कमी होने पर तुरंत सूचना दी जाए। आवश्यक प्रबंध यथाशीघ्र किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान एसीएमओ आरसीएच डॉ एके चौधरी भी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×