Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, Congress, MNREGA 13-Feb-2026 02:38 PM

कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा के समर्थन में किया प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे

रूरल न्यूज नेटवर्क कांग्रेस कमेटी ने मनरेगा के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। अंबेडकर चौराहे पर भरी संख्या में एकत्रित होकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उनका कहना है कि सरकार मनरेगा को खत्म कर करके जो नया कानून ला रही है, उससे मजदूरों को काम की गारंटी नहीं मिलेगी।

सरकार आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी के नाम को मिटाना चाहती है, उन्हें गरीबों से, पिछड़ों से नफरत है। इसीलिए मनरेगा को खत्म कर रही है। हम इस नए काले कानून का विरोध करते हैं। उन्होंने नए कानून को रद्द कर मनरेगा को वापस लाने की मांग की है।

महानगर अध्यक्ष रवि प्रताप निषाद ने कहा- हमने देखा कोरोना काल में मनरेगा की वजह से बहुत लोगों मदद मिला। इसके माध्यम से अच्छे- अच्छे लोगों ने मजदूरी करके जीवनयापन किया था। उस कानून को सरकार खत्म करने का काम कर रही है। इसके विरोध में आज कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में पुरजोर विरोध कर रही है।

सत्ता से उखाड़ फेकने की दी चेतावनी

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा- मोदी सरकार द्वारा मनरेगा को कमजोर करने का प्रयास है। उनके प्रावधानों में बदलाव करके रोजगार गारंटी को खत्म कर रही है। कांग्रेस एक मोदी सरकार को यह बताना चाहती है, कि गरीबों के इस योजना को हटाने का प्रयास किया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। आने वाले समय में इन्हें सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।

Image Source Here...

125 दिन के काम का ठींढोरा न पीटे बीजेपी

अंकित पांडेय ने कहा- मनरेगा को खत्म करके जो नया कानून लाया जा रहा है, उसमें 125 के काम देने का दावा तो कर रहे हैं लेकिन गारंटी नहीं दे रहे। जबसे बीजेपी की सरकार आई तबसे उन्होंने मजदूरों को 100 दिन का भी काम नहीं दिया है तो फर्जी का 125 दिन के काम का ठींढोरा न पीटे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×