Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, Councillor • गोरखपुर / चरगांवा • 08-06-2026

पार्षद 18 फीट गहरे नाले में उतरे, सफाई कर्मियों की हालत देख जताई चिंता, लोगों से नालों में कचरा न फेंकने की अपील

रूरल न्यूज नेटवर्क शहर के पॉश इलाके बेतियाहाता के पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी 18 फीट गहरे नाले में उतर गए। वहां नगर निगम के सफाई कर्मी सफाई कर रहे थे। नाले में उतकर उन्होंने बिना किसी सुरक्षा के सफाई कर रहे कर्मचारियों की दशा दिखाई। नाला पॉलिथीन से पटा पड़ा था। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे किसी भी रूप में कचरा नालों में न फेंकें। यही पॉलिथीन नाले को अवरुद्ध करती हैं, जिससे जलभराव की समस्या पैदा होती है। विश्वजीत गोरखपुर के पहले पार्षद हैं, जिन्होंने नाले में उतरने की हिम्मत दिखाई। बेतियाहाता में कसया रोड स्थित बड़े नाले की सफाई की जा रही है। पोकलेन से नाले की सफाई की जा रही थी लेकिन उसके एक बड़े हिस्से में पोकलेन से सफाई संभव नहीं थी। वहां सफाई कर्मियों को नाले में उतरना पड़ा और सफाई करनी पड़ी। फिराक चौराहे के पास स्थानीय पार्षद भी सीढ़ी के सहारे 18 फीट गहरे इस नाले में उतर गए।

Image Source Here...

 सफाई कर्मियों की दयनीय स्थिति दिखाई

विश्वजीत त्रिपाठी ने नाले के भीतर दिखाया कि किस तरह सफाई कर्मी नाला साफ कर रहे थे। उनके पास सुरक्षा का कोई संसाधन मौजूद नहीं था। नंगे बदन सफाई कर्मी सफाई कार्य में जुटे थे। पार्षद ने उनकी स्थिति दिखाते हुए नगर निगम से सुरक्षा के उपाय करने की मांग की। पार्षद ने कहा कि नाले में जहरीले जीव भी होते हैं। इसके साथ ही जहरीली गैस भी निकलती है लेकिन उसमें घुसकर सफाई करने वालों की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं होता। वे जान जोखिम में डालकर सफाई करते हैं।

Image Source Here...

कूड़ा नगर निगम की गाड़ियों को दें

पार्षद ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था है। उन्होंने लोगों से अपील है कि वे कूड़ा नगर निगम की गाड़ियों को ही दें। इधर-उधर और खासकर नालियों में कूड़ा, पॉलिथीन न फेकें। ऐसा करने से सारी पॉलिथीन बहकर बड़े नाले में जाती है और पानी का बहाव अवरुद्ध करती है। बरसात के समय में इससे जलभराव होगा। पार्षद ने कहा कि लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सफाई कर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर शहर को स्वच्छ बनाने का काम करते हैं।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
01:23
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब