-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के
कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीनगर उत्तरी मोहल्ले में शुक्रवार की देर रात सपा छात्र
नेता के घर बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बाइक से आए बदमाशों ने घर के बाहर
तोड़फोड़ भी की।
विरोध करने पर
घर में मौजूद छात्र नेता की मां से मारपीट की गई। घटना की सूचना पर पुलिस
अधिकारियों के साथ भारी फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस 3 आरोपियों को हिरासत में
लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली
क्षेत्र निवासी उज्ज्वल यादव सपा के छात्र नेता हैं। वर्तमान में शहर से बाहर गए
हुए हैं। घर पर उनकी मां संध्या, पिता अंबुज और दो बहनें रहती हैं। शुक्रवार रात करीब 11:20
बजे दो बाइक पर
सवार 4 युवक उनके घर
के सामने पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर दाएं-बाएं
दिशा में आठ राउंड फायरिंग की।
पुलिस को मौके
से आठ खोखे बरामद हुए हैं। परिजनों का आरोप है कि फायरिंग के दौरान आरोपियों ने
संध्या का मुंह दबा दिया और उनके साथ मारपीट की। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में
अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबक गए। जांच में सामने आया है कि एक युवती से
बातचीत को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है।
इस मामले में आर्थक सिंह, अनिस सहित चार लोगों का नाम सामने आया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कोतवाली ओंकार दत्त और सीओ कैंट योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई।