-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क।
गोरखपुर में बुधवार दोपहर बाद
अचानक मौसम बदल गया। आसमान में काले बादल छाएं और तेज ठंडी हवाओं ने गलन बढ़ा दी। थोड़ी-थोड़ी
देर में हल्की बूंदा- बांदी भी हुई। 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे हवाओं के रफ्तार दर्ज
की गई।
सुबह सामान्य धूप खिली
थी, जिसकी वजह से लोग हल्के गर्म कपड़ों में घर से बाहर निकले लेकिन बाद में मौसम बिगड़ने
की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ लोगों ने इसे सुहावना मौसम बताते हुए
आनंद लिया।
अगले 48 घंटों में
5 डिग्री गिरेगा तापमान
मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश
पांडेय ने बताया की अगले 48 घंटों में गोरखपुर समेत पूर्वी प्रदेश में न्यूनतम तापमान
में 3 से 5 डिग्री की और गिरावट संभव है। हवाओं की रफ्तार भी इसी तरह बनी रहेगी।
विभाग ने बताया कि यह गिरावट पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और ठंडी हवाओं के कारण हो रही है। पूर्वानुमान के मुताबिक, तापमान में कमी का यह दौर कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।