Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, B.Pharm • गोरखपुर / चरगांवा • 15-06-2026

DDU के बीफार्म छात्र अब पढ़ेंगे AI और मशीन लर्निंग, नए सेशन से अपडेट होगा कोर्स, डिजिटल हेल्थ और रिसर्च स्किल पर रहेगा फोकस

रूरल न्यूज नेटवर्क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के बीफार्म (बैचलर ऑफ फार्मेसी) छात्रों की पढ़ाई अब और एडवांस होने जा रही है। नए सेशन 2026-27 से स्टूडेंट्स फार्मेसी के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल हेल्थ जैसी नई टेक्नोलॉजी भी सीखेंगे। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) के नए करिकुलम के तहत यह बदलाव किया जा रहा है।

नई एजुकेशन पॉलिसी (NEP-2020) के आधार पर तैयार किए गए इस कोर्स में फार्मेसी की रेगुलर पढ़ाई के साथ टेक्नोलॉजी, रिसर्च और इनोवेशन को जोड़ा गया है। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स को बदलते हेल्थ सेक्टर और इंडस्ट्री की डिमांड के अनुसार तैयार करना है, ताकि उनकी स्किल और करियर ग्रोथ के नए अवसर बढ़ सकें।

Image Source Here...

पहले सेमेस्टर से शुरू होगी डिजिटल स्किल की ट्रेनिंग

नए कोर्स में स्टूडेंट्स को शुरुआत से ही टेक्निकल नॉलेज दी जाएगी। पहले सेमेस्टर में फार्मास्युटिकल साइंस के लिए पायथन प्रोग्रामिंग, दूसरे सेमेस्टर में एप्लाइड बायोस्टैटिस्टिक्स और तीसरे सेमेस्टर में मशीन लर्निंग पढ़ाई जाएगी। आखिरी सेमेस्टर में AI के क्लिनिकल इस्तेमाल और उससे जुड़े एथिकल पहलुओं को समझाया जाएगा।

इंटर्नशिप और रिसर्च प्रोजेक्ट से मिलेगी इंडस्ट्री एक्सपोजर

नया करिकुलम च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (CBCS) के तहत लागू होगा। इससे स्टूडेंट्स अपनी रुचि और करियर प्लान के अनुसार स्किल और वैल्यू एडेड कोर्स चुन सकेंगे। मूल्यांकन सिस्टम में भी बदलाव किया गया है। अब असाइनमेंट, क्विज, फील्ड वर्क और रेगुलर एक्टिविटी को भी शामिल किया जाएगा।

स्टूडेंट्स के लिए 240 घंटे की इंटर्नशिप के साथ सातवें और आठवें सेमेस्टर में रिसर्च प्रोजेक्ट अनिवार्य किया गया है। इससे उन्हें प्रैक्टिकल नॉलेज, रिसर्च स्किल और इंडस्ट्री एक्सपीरियंस मिलेगा।

हेल्थ सेक्टर की नई जरूरतों के लिए तैयार होंगे छात्र

फार्मेसी संस्थान के निदेशक डॉ. अमित निगम ने बताया कि नया कोर्स फार्मेसी एजुकेशन और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बेहतर कॉम्बिनेशन है। इससे स्टूडेंट्स की प्रोफेशनल स्किल बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि NEP-2020 का उद्देश्य छात्रों को इनोवेशन आधारित और करियर ओरिएंटेड एजुकेशन देना है। PCI का नया करिकुलम छात्रों को ग्लोबल लेवल की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा और हेल्थ सेक्टर में नई संभावनाओं से जोड़ेगा।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:37
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब