Default Left Ad
Default Right Ad
BREAKING NEWS
राम मंदिर चढ़ावा चोरी I
Default left Ad
Default right Ad
• gorakhpur, cm yogi, DDU • गोरखपुर / चरगांवा • 06-06-2026

DDU में कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, कर्मचारी से मारपीट के विरोध में दिया धरना

रूरल न्यूज नेटवर्क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के कर्मचारी से मारपीट का मामला बढ़ता जा रहा है। घटना से नाराज विश्वविद्यालय के कर्मचारी प्रशासनिक भवन के सामने धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया और कहा कि जब तक कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर ठोस व्यवस्था नहीं बनाई जाएगी, ऐसी घटनाओं को रोकना मुश्किल होगा।

शनिवार को विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभागों के कर्मचारी प्रशासनिक भवन के सामने जुटे। कर्मचारियों ने कहा कि वह छात्रों की समस्याओं को दूर करने और विश्वविद्यालय की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम करते हैं। इसके बाद भी कार्यालय में घुसकर कर्मचारी से मारपीट जैसी घटना होना गलत है। कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से सुरक्षित माहौल देने और घटना को लेकर उचित कार्रवाई करने की मांग की। दरअसल, शुक्रवार को बीएससी एग्रीकल्चर फोर्थ ईयर के एक छात्र की मार्कशीट में एक विषय का नंबर नहीं चढ़ने की समस्या को लेकर विवाद हुआ था। छात्र कई दिनों से अपनी समस्या ठीक कराने के लिए विश्वविद्यालय आ रहा था। छात्र का कहना था कि उसने नियम के अनुसार सभी जरूरी कागजात जमा कर दिए थे, इसके बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था। संबंधित कर्मचारी का कहना था कि उसकी ओर से पूरी प्रक्रिया पूरी कर फाइल आगे भेज दी गई थी। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को छात्र एक छात्र संगठन के पदाधिकारी के साथ परीक्षा नियंत्रक कार्यालय पहुंचा। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान छात्रनेता ने कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

Image Source Here...

घटना से नाराज कर्मचारियों ने शुरू किया विरोध

 कर्मचारी के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय के कर्मचारी नाराज हो गए। कर्मचारियों ने कहा कि अगर कार्यालय में काम करने वाले लोग ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो वह बिना दबाव के अपनी जिम्मेदारी कैसे निभाएंगे। कर्मचारियों ने सभी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग रखी। गोरखपुर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व उपाध्यक्ष गणेश तिवारी ने कहा कि कर्मचारी विश्वविद्यालय की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए पूरी मेहनत से काम करते हैं। छात्रों की हर संभव मदद की जाती है, लेकिन किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्रता या मारपीट स्वीकार नहीं की जाएगी।

एग्जामिनेशन सेल की प्रधान सहायक अनुपमा गुप्ता ने कहा कि परीक्षा विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में छात्र अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं। कर्मचारी नियमों के अनुसार उनका समाधान कराने का प्रयास करते हैं। ऐसे में कर्मचारियों को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिलना जरूरी है, ताकि वह बिना किसी डर के अपना काम कर सकें।

ऐसी घटनाओं को रोकना जरूरी

गोरखपुर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के पूर्व महामंत्री राज बहादुर सिंह गौतम ने कहा कि यह मामला सिर्फ एक कर्मचारी का नहीं, बल्कि सभी कर्मचारियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा है। विश्वविद्यालय प्रशासन को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए, जिससे भविष्य में किसी कर्मचारी के साथ इस तरह की घटना न हो।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान किया जाए। धरना-प्रदर्शन में रामेश्वर पांडेय, महेंद्र नाथ सिंह, मनीष कुमार त्रिपाठी, गणेश तिवारी, अनुपमा गुप्ता, राज बहादुर सिंह गौतम सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।

Static Fallback middleAd2 Ad

जिले के गाँव-कस्बों की खबरों के लिए जुड़ें

×
23:36
गोरखपुर : लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शहर में जगह-जगह जलजमाव
गोरखपुर : जलजमाव प्रभावित इलाके में कमिश्नर अनिल ढींगरा और डी एम् दीपक मीणा का दौरा, मौके पर दिए त्वरित कार्यवाही के निर्देश
गोरखपुर : जलजमाव से हरकत में आया नगरनिगम, नगर आयुक्त अजय जैन ने दिए 24 घंटे पम्प संचालन के निर्देश
गोरखपुर : पाम पैराडाइज में श्री गुरु अर्जन देव जी महराज की पावन शहादत के उपलक्ष्य ने आयोजित हुआ छबील वितरण सेवा
गोरखपुर : साजिद अली मेमोरियल कमेटी और दायरे अदब की बैठक संपन्न
गोरखपुर : सेंट एंड्रयूज कालेज में प्राचार्य पद का विवाद गहराया, प्राचार्य ने की प्रेसवार्ता
गोरखपुर : शहर के पहले सिक्सलेन फ़्लाइओवर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे 23 जुलाई को
गोरखपुर : मशहूर गायक स्व.मुकेश के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त मंदिर में मुकेश प्रेमियों ने गाये मुकेश के नगमें
पीपीगंज : मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना पीपीगंज पुलिस ने किया 'बहू बेटी सम्मेलन' का आयोजन
गोरखपुर : बरसात के पानी से नगर में भारी जलजमाव, रामगढ़ ताल का जलस्तर एक मीटर बढ़ा
कौडीराम : पांडेपार में आकाशीय बिजली गिरने प्राचीन मंदिर का गुंबद क्षतिग्रस्त , मूर्तियाँ सुरक्षित
पूनम टंडन ने वितरित गोरखपुर : डीडीयू के वनस्पति विज्ञान में हुआ न्यूट्रीशन एंड हेल्थ-विकसित भारत कार्यक्रम, कुलपति प्रो.पूनम टंडन ने बांटे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र
गोरखपुर : अनशनकारी सोनम वांगचुक के समर्थन में ;आप' ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव ने सौपा ज्ञापन
गोरखपुर : जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सपा युवा संगठन ने किया टाउनहाल पर प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं ने लगाए आजम को रिहा करो के नारे
उरुवा बाजार : हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र में घायल तीस वर्षीय प्रेमसागर यादव की मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान मौत
सहजनवा : ट्रक ड्राईवरों के हड़ताल के चलते गीडा स्थित इन्डियन आयल के बाटलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति बंद, मंगलवार तक हड़ताल वापसी नही हुई तो हालात होंगे खराब