• gorakhpur, cm yogi, DDU
•
गोरखपुर / चरगांवा
• 05-06-2026
DDU में एडमिशन फॉर्म की डेट 10 जून तक बढ़ी, 5 जून से 3 नए कोर्सेज के लिए भी शुरू होगी प्रक्रिया
रूरल न्यूज नेटवर्क।दीन दयाल
उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 जून तक कर दी
गई है। पहले 4 जून तक थी। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने
के इच्छुक अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी के ऑफिशियल पोर्टल dduguadmission.in पर जाकर ऑनलाइन
आवेदन कर सकते हैं।
इसके साथ ही हाल ही में
शुरू किए गए तीन नए कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया भी 5 जून से शुरू हो
रही है। एडमिशन सेल के डायरेक्टर प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि
विश्वविद्यालय की ओर से इस सेशन से शुरू किए गए 3 नए पाठ्यक्रमों
के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी कल से शुरू हो जाएगी।
नए कोर्स एमएससी फॉरेंसिक
साइंस,मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इनफॉर्मेशन साइंस और पुरातत्व व
संग्रहालय विज्ञान में पीजी डिप्लोमा हैं। इन तीनों कोर्सेज को 3 जून को ही
विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने मंजूरी दी थी।
Image Source Here...
जॉब ओरिएंटेड कोर्स किए जा
रहे शुरू- VC
कुलपति प्रोफेसर पूनम
टंडन का कहना है कि वर्तमान समय में रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की बढ़ती महत्ता को
देखते हुए तीन नए कोर्सेज को संचालित करने का निर्णय लिया गया है। जो छात्र
फॉरेंसिक साइंस, लाइब्रेरी साइंस या
पुरातत्व जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए कल से आवेदन का अवसर है।
Share On :
×
03:13
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, किया बाबा गोरखनाथ जी और गुरु महंत अवैद्यनाथ जी के प्रतिमा की पूजा-अर्चना
गोरखपुर : बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित गोरखपुर शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रो के बीजेपी बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, दिया चुनाव जीतने का मन्त्र
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी ने किया निर्माणाधीन गोडधइया नाले का स्थलीय निरीक्षण
गोरखपुर : शहर में जलजमाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त, अधिकारियों की बैठक में जमाव के लिए जिम्मेदार पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी करेंगे कल महानगर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर का लोकार्पण