Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, DDU 27-May-2026 01:59 PM

DDU में सेल्फ फाइनेंस कोर्स की नई फीस लागू, AI-डेटा साइंस समेत कई नए कोर्स शुरू

रूरल न्यूज नेटवर्क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में नए एकेडमिक सेशन 2026-27 से कई कोर्स सेल्फ फाइनेंस मोड में शुरू होंगे। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी ने नए और पुराने कोर्स की फीस स्ट्रक्चर भी फाइनल कर दी है। कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में हुई फाइनेंस कमेटी की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई।

Image Source Here...

बीए से एमएससी तक सेल्फ फाइनेंस मोड में एडमिशन

DDU प्रशासन ने बीए, बीएससी, एमए, एमकॉम और एमएससी में सेल्फ फाइनेंस सीटें बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत कई विभागों में 20 से 30 फीसदी तक सीटें बढ़ाई जाएंगी। नई फीस स्ट्रक्चर के मुताबिक बीए की फीस छह हजार रुपये और बीएससी की फीस 15 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर तय की गई है। वहीं एमए और एमकॉम के लिए 10-10 हजार रुपये तथा एमएससी के लिए 20 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस देनी होगी। यूनिवर्सिटी और एग्जाम फीस अलग से ली जाएगी।

बीए एलएलबी और एग्रीकल्चर कोर्स की फीस बढ़ी

यूनिवर्सिटी ने पहले से चल रहे कुछ सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस में भी बढ़ोतरी की है। बीए एलएलबी की फीस अब 20 हजार की जगह 30 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर होगी। वहीं एमएससी एग्रीकल्चर की फीस 22 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर कर दी गई है।

एआई, डेटा साइंस और फॉरेंसिक साइंस जैसे नए कोर्स शुरू

यूनिवर्सिटी अब टेक्नोलॉजी और स्किल बेस्ड कोर्स पर खास फोकस कर रही है। बीसीए एआई एंड एमएल और एमएससी फॉरेंसिक साइंस की फीस 25-25 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर तय हुई है। वहीं बीटेक एआई एंड डेटा साइंस के लिए 50 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस रखी गई है। मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस की फीस 15 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर होगी।

इसके अलावा PG डिप्लोमा इन पॉलिटिकल लीडरशिप, ट्रांसलेशन, आर्कियोलॉजी एंड म्यूजियोलॉजी और हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन व कम्युनिकेटिव इंग्लिश के सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए 10-10 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर फीस तय की गई है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×