-
Monday, 15th June, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल
उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की 'वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग ऑफ
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी' में बड़ी कामयाबी हासिल की है। यूनिवर्सिटी ने उत्तर प्रदेश
के टॉप 5 स्टेट
यूनिवर्सिटीज में अपनी जगह बना ली है। खास बात यह है कि पिछले एक साल के अंदर
यूनिवर्सिटी ने दुनिया भर की रैंकिंग में करीब 1300 पायदानों का सुधार किया है।
लगातार सुधर रही है रैंकिंग
आंकड़ों पर नजर डालें तो
डीडीयू की रैंकिंग हर बार पिछले से बेहतर हुई है। जनवरी 2025 में
यूनिवर्सिटी दुनिया में 5339वें नंबर पर थी, जो अब जनवरी 2026 में सुधरकर 4031वें स्थान पर आ
गई है।
इसी तरह भारत
में भी यूनिवर्सिटी की रैंक 368 से सुधरकर 240 पर पहुंच गई है। एशिया के विश्वविद्यालयों में
भी डीडीयू ने अपनी स्थिति मजबूत की है।
कैसे तय होती है यह रैंकिंग
स्पेन की एक संस्था हर साल दो बार यह रैंकिंग जारी करती है। इसमें यह देखा जाता है कि यूनिवर्सिटी की वेबसाइट कितनी अच्छी है, वहां के प्रोफेसरों की रिसर्च इंटरनेट पर कितनी पढ़ी जा रही है और दुनिया भर के बड़े रिसर्च पेपर्स में यूनिवर्सिटी का कितना नाम है। डीडीयू ने इन तीनों ही पैमानों पर खुद को बेहतर साबित किया है।