-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। दीनदयाल
उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की ताईक्वांडो (पुरुष और महिला ) टीम का चयन 12 फरवरी
को दोपहर 12:00 बजे से क्रीड़ा परिषद भवन में होगा।
इस ट्रायल प्रकिया में
बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी फकीर मोहन विश्वविद्यालय बालासोर में आयोजित
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी टीम की ओर
से खेलेंगे। इसका आयोजन मार्च के दूसरे सप्ताह में होना है।
इन डॉक्यूमेंट के साथ हो प्रेजेंट
यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ राज वीर सिंह ने बताया कि चयन/ट्रायल में हिस्सा लेने के इच्छुक छात्र /छात्राएं अपने हाईस्कूल से अब तक के समस्त मूल अंक पत्र, शुल्क रसीद, आधार कार्ड एक फोटो, परिचय पत्र और महाविद्यालय के प्रतिभागी अपने प्राचार्य की ओर से लिखित अधिकार पत्र के साथ तय समय और स्थान पर उपस्थित हो।