Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, cold day, DDU, radio, station, internet 13-Feb-2026 05:25 PM

DDU में स्थापित होगा इंटरनेट रेडियो स्टेशन, स्टूडेंट्स खुद करेंगे ऑपरेट

रूरल न्यूज नेटवर्क डीडीयू यूनिवर्सिटी में जल्द ही एक इंटरनेट रेडियो स्टेशन स्थापना की जाएगी, जिसको स्टूडेंट्स खुद ऑपरेट करेंगे। इस माध्यम से उन्हें स्क्रिप्ट राइटिंग, एंकरिंग, एडिटिंग, कंटेंट प्लानिंग और तकनीकी मैनेजमेंट की भी जानकारी दी जाएगी।

साथ ही उन्हें टेलीकास्ट की वास्तविक प्रक्रिया को समझने और अनुभव करने का बेहतरीन अवसर भी मिलेगा। यह योजना बदलते दौर में आधुनिक मांग को देखते हुए बनाई गई है।

प्रोफेशनल करियर में मिलेगी मदद

 इसके अलावा, स्टूडेंट्स को मीडिया की बारीकियां सिखाने के लिए 70 लाख रुपए की लागत से एक आधुनिक डिजिटल मीडिया लैब भी बनाई जा रही है। जिसके माध्यम से वे टीवी, रेडियो और इंटरनेट मीडिया के कामकाज सीखेंगे।

यूनिवर्सिटी प्रशासन का मानना है कि रेडियो स्टेशन और लैब के माध्यम से स्टूडेंट्स को किताबी ज्ञान के साथ-साथ प्रैक्टिकल काम करने का मौका मिलेगा। जिससे मीडिया लाइन में नौकरी लेने में उन्हें आसानी होगी और वे एक प्रोफेशनल की तरह काम कर सकेंगे।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ेंगे एक्सपर्ट्स

प्रोफेसर रामरतन सिंह ने बताया कि तकनीकी प्रगति के साथ मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और ऐसे में डीडीयू का यह कदम छात्रों को आधुनिक मीडिया के अनुरूप तैयार करेगा।

प्रस्ताव में मोबाइल वैन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विशेषज्ञों को सीधे ग्रामीण क्षेत्रों से जोड़ने की योजना भी शामिल है। इससे किसानों और स्थानीय समुदायों को नई तकनीकों और योजनाओं की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

ई-कृषि कार्यक्रमों का होगा आयोजन

 विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रस्तावित मीडिया सेंटर के माध्यम से पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए विशेष रूप से कृषि और संबद्ध क्षेत्रों पर आधारित ई-कृषि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Image Source Here...

इसके अलावा पूर्वांचल और गोरखपुर की खबरे, हाशिए पर रहने वाली आबादी, दूरदराज के क्षेत्रों और ग्रामीण समुदायों पर केंद्रित कार्यक्रम भी तैयार किए जाएंगे। इंटरनेट रेडियो चैनल के माध्यम से हिंदी और उत्तर प्रदेश की स्थानीय बोलियों में कार्यक्रम प्रसारित किए जाने की योजना है।

इससे क्षेत्रीय संस्कृति और स्थानीय मुद्दों को मंच मिलेगा। यूनिवर्सिटी का उद्देश्य है कि छात्र, वैज्ञानिक, प्रसार कार्यकर्ता, क्षेत्र-स्तरीय अधिकारी और किसान सभी इस मंच के माध्यम से ज्ञान और जानकारी का आदान-प्रदान कर सकें।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×