Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Bangladesh, Nepal 25-May-2026 01:46 PM

DDU का बढ़ा विदेशी क्रेज, 5 देशों के 64 छात्रों ने किया आवेदन, बांग्लादेश-नेपाल सबसे आगे

रूरल न्यूज नेटवर्क दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी अब देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही है। यूनिवर्सिटी की रैंकिंग सुधरने की वजह से नए सेशन (2025-26) में एडमिशन लेने के लिए विदेशी छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Image Source Here...

इंजीनियरिंग और पीएचडी पहली पसंद यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल सेल के डायरेक्टर प्रो. रामवंत गुप्ता ने बताया कि अब तक अलग-अलग देशों से कुल 64 एप्लीकेशन आ चुके हैं। इनमें से 19 छात्र अलग- अलग विषयों में पीएचडी करना चाहते हैं, जबकि बाकी छात्रों ने कृषि, इंजीनियरिंग, बीए एलएलबी और बीएससी जैसे कोर्स के लिए अप्लाई किया है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिसर्च और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देखी जा रही है।

किस देश से कितने आवेदन

यूनिवर्सिटी की तरफ विदेशी छात्रों का खिंचाव बढ़ रहा है। अब तक प्राप्त आवेदनों में 32 आवेदन बांग्लादेश, 25 नेपाल, 05 यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE), दक्षिण अफ्रीका और 01 आवेदन सूडान से आएं हैं।

2027-28 से मिलेगी फेलोशिप

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि साल 2027-28 के सेशन से यहां पढ़ने वाले विदेशी छात्रों को भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की तरफ से फेलोशिप भी दी जाएगी। इससे आने वाले समय में विदेशों से और भी ज्यादा छात्र गोरखपुर आकर पढ़ाई करेंगे।

यूनिवर्सिटी दे रही है पूरा सपोर्ट

यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि इंटरनेशनल सेल विदेशी छात्रों को एडमिशन की प्रक्रिया, कागजी कार्रवाई और कैंपस की सुविधाओं में पूरा सहयोग दे रहा है। कुलपति के नेतृत्व में डीडीयू को ग्लोबल लेवल पर एक बड़े रिसर्च सेंटर के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×