-
Wednesday, 1st April, 2026
चरगांवा
रूरल न्यूज नेटवर्क। गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने मंगलवार को संसद
में भारतीय रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने न सिर्फ गोरखपुर
बल्कि पूरे पूर्वांचल और अन्य राज्यों के लोगों के हित में कई मांगें रखीं। सांसद
ने रेलवे के बजट और कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय रेलवे आज तेजी से
आधुनिक हो रही है।
उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्रालय की पहल को जिम्मेदार बताया। सांसद ने कहा कि- रेलवे अब केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था और रोजगार का मजबूत आधार बन चुका है।
उन्होंने बताया कि रेलवे में नई लाइनें बिछाने, ट्रैक दोहरीकरण, विद्युतीकरण और
स्टेशनों के आधुनिकीकरण जैसे काम तेजी से हो रहे हैं। साथ ही वंदे भारत एक्स्प्रेस
जैसी आधुनिक ट्रेनों और नई तकनीकों से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
उत्तर प्रदेश को
मिला बड़ा बजट
सांसद ने जानकारी दी कि वर्ष 2026–27 के रेल बजट में उत्तर प्रदेश के लिए करीब ₹20,012 करोड़ का प्रावधान किया गया है। वहीं राज्य में
₹92,000 करोड़ से ज्यादा की रेलवे परियोजनाएं चल रही
हैं, जिससे कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को
बढ़ावा मिलेगा।
गोरखपुर और
पूर्वांचल के लिए प्रमुख मांगें
सांसद रवि किशन ने गोरखपुर और आसपास के
क्षेत्रों के लिए कुछ खास मांगें रखीं:-