Default left Ad
Default right Ad
gorakhpur, cm yogi, Deoria, BSA 06-Mar-2026 04:56 PM

देवरिया BSA और बाबू पर 10-10 हजार का इनाम, शिक्षक सुसाइड केस में फरार हैं दोनों

रूरल न्यूज नेटवर्क गोरखपुर के शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की सुसाइड के मामले में फरार देवरिया की बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और कार्यालय बाबू संजीव सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10-10 हजार का इनाम घोषित किया। इस घटना में एफआईआर होने के बाद से ही बीएसए और बाबू को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से ही दोनों फरार चल रहे हैं।

गोरखपुर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि फरार बीएसए और बाबू की गिरफ्तारी के लिए इनाम रखा गया है। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 04 टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गुलरिहा थाने में 22 फरवरी को शिक्षक की पत्नी गुड़िया की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसमे एक हेडमास्टर को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भिजवा चुकी है।

Image Source Here...

हेडमास्टर की हो चुकी है गिरफ्तारी शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह की सुसाइड के मामले में गुलरिहा पुलिस ने 27 मार्च को आरोपी पूर्व हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है। देवरिया जिले के गौरीबाजार,अर्जुनडीहा निवासी पूर्व हेडमास्टर अनिरुद्ध सिंह ने ही कृष्ण मोहन सिंह का परिचय बीएसए कार्यालय के लिपिक संजीव सिंह से कराया था। उसी ने 16 लाख रुपये की डील तय कराई थी।

लेनदेन का साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने मुकदमे में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा बढ़ा दी है। मुकदमे की विवेचना अब सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह करेंगे।

Static Fallback middleAd2 Ad

अपने ज़िले और उसके गांवों की खबरें जानने के, लिए जुड़े हमसे अभी

×